एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ये है देश की सबसे बड़ी मतदाताओं की फैमिली, अकेले परिवार में 10-20 नहीं सैकड़ों में हैं वोट

Lok Sabha Election: किसी का परिवार बड़ा होता है तो किसी का छोटा, लेकिन असम सोनितपुर जिले में एक ऐसा परिवार है, जिसमें 1200 सदस्य रहते हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान में कुछ ही दिन शेष हैं. इस बीच असम में एक ऐसे परिवार का पता चला है, जहां 350 वोटर्स हैं. यह परिवार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले सबसे बड़े परिवारों में से एक है. इस बार असम के सोनितपुर जिले के दिवंगत रॉन बहादुर थापा का परिवार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान वोट करेगा.

रॉन बहादुर थापा के 12 बेटे और 9 बेटियां हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उनकी पाच पत्नियां थीं. कुल मिलाकर लगभग 1200 सदस्यों वाले इस परिवार में लगभग 350 सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना है.

घर में 350 वोटर्स 
रिपोर्ट के मुताबिक रॉन बहादुर के 150 से अधिक पोते-पोतियां हैं. नेपाली पाम गांव के ग्राम प्रधान और दिवंगत रॉन बहादुर के बेटे तिल बहादुर थापा ने एएनआई को बताया कि उनके परिवार में लगभग 350 लोग हैं, जो वोट डालने के पात्र हैं.

परिवार में 1200 से ज्यादा सदस्य
उन्होंने कहा कि मेरे पिता 1964 में मेरे दादा के साथ यहां आए और फिर यहीं बस गए. मेरे पिता की पांच पत्नियां थीं और हमारे 12 भाई और 9 बहनें हैं. अगर हम सभी बच्चों की गिनती करें, तो हमारे परिवार के कुल 1200 सदस्य से अधिक सदस्य होंगे.
 
सरकारी योजनाओं का नहीं मिला लाभ
हालांकि, उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि उनका परिवार अभी तक राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाया है. तिल बहादुर ने कहा, "हमारे बच्चों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की, लेकिन उन्हें कोई सरकारी नौकरी नहीं मिली. हमारे परिवार के कुछ सदस्य बेंगलुरु चले गए और प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं. कुछ दिहाड़ी मजदूरी का काम भी कर रहे हैं. मैं 1989 से ग्राम प्रधान के रूप में काम कर रहा हूं. मेरे 8 बेटे  और 3 बेटियां हैं.
 
रॉन बहादुर के एक और बेटे सरकी बहादुर थापा ने  कहा, "हमारा एक बड़ा परिवार है, जिसमें लगभग 350 सदस्य हैं, जो वोट डालने के पात्र हैं." परिजनों के मुताबिक 1997 मेंरॉन बहादुर का निधन हो गया था.  सरकी भी 64 साल के हैं और उनकी तीन पत्नियां और 12 बच्चे हैं. असम में 14 लोकसभा सीट के लिए चुनाव तीन चरणों में होंगे. यहां पहले चरण में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल को दूसरे चरण और 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होगी.

यह भी पढ़ें-Abp C voter Survey: कर्नाटक में BJP को बढ़त, केरल और तमिलनाडु में I.N.D.I.A. का दिखेगा दम, सर्वे में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget