एक्सप्लोरर

बिहार में तलवार की धार पर सांसदों के टिकट! तीसरी लिस्ट में अश्विनी चौबे, राधा मोहन सिंह का क्या होगा? जानें

Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में अपने उन सांसदों को चुनाव के लिए तैयारी करने का संकेत दे दिया है, जिनका टिकट नहीं कटने वाला है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान हो चुका है. इसके बावजूद बिहार में किसी भी दल ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. सूबे में फिलहाल इंडिया गठबंधन और एनडीए सीट शेयरिंग के लिए फॉर्मूला तैयार करने में लगे हैं. इसके चलते अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि राज्य में किस पार्टी के किस नेता के टिकट पर कैंची चलेगी. 

कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आधा दर्जन से ज्यादा सांसदों के टिकट पर तलवार लिटकी हुई है. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे को लेकर एनडीए और इंडिया अलांयस सोमवार (18 मार्च) को बैठक करने वाले हैं, जिसके बाद दोनों ही गठबंधन में शामिल दल उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे.

दिल्ली में विचार विमर्श
जानकारी के अनुसार बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ बीजेपी आखिरी बार विचार विमर्श करेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली आ रहे हैं. नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. माना जा रहा है कि देर रात सभी दलों के बीच अंतिम सहमति बना गई और आज संयुक्त रूप से इसका ऐलान हो सकता है. वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की आज दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात हो सकती है.

इन सीटों पर है सस्पेंस
इस बीच बीजेपी ने अपने उन सांसदों को तैयारी करने का संकेत दे दिया है, जिनका टिकट नहीं कटने वाला है. पार्टी आलाकमान बक्सर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, पटना साहिब, शिवहर और पश्चिमी चंपारण को लेकर विचार विमर्श कर रहा है.

अश्विनी चौबे पर लटकी तलवार
बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को लेकर सस्पेंस बरकरार है. यहां से पूर्व आइपीएस आनंद मिश्रा भी मजबूत दावेदार हैं. वहीं, बढ़ती उम्र के चलते पश्चिमी चंपारण के सांसद राधा मोहन सिंह का टिकट भी कट सकता है. इसके अलावा अजय निषाद और रवि शंकर प्रसाद के टिकट पर संश्य बना हुआ है.

बिहार में बीजेपी 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और जेडीयू के हिस्से में 16 सीटें आई हैं. लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 और एक-एक सीट कुशवाहा और मांझी की पार्टी को मिली है. फिलहाल एनडीए में कुछ सीटों की अदला-बदली हो रही है. इसके चलते उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने में देरी हो रहा है.

लवली आनंद की बदलेगी सीट
सूत्रों के मुताबिक जेडीयू लवली आनंद के लिए राजपूत बहुल सीट मांग रही है. ऐसे में उन्हें औरंगाबाद से मैदान में उतारा जा सकता है. यहां बीजेपी के सुशील सिंह मौजूदा सांसद हैं. वहीं, जेडीयू के खाते में गया और काराकाट सीट जीतन राम मांझी और कुशवाहा के लिए छोड़ी गई है.

नवादा सीट छोड़ सकती है एलजेपी
एलजेपी दो भूमिहार प्रत्याशियों को मैदान में उतारना चाहती है. हालांकि, पार्टी के इस फैसले पर सवाल खड़ा किया जा रहा है. ऐसे में चिराग के हिस्से में आई नवादा सीट के बदले उन्हें किसी और सीट की दरकार है. चिराग ने नवादा अगर लौटा दिया तो बीजेपी यहां से विवेक ठाकुर या आइपीएस विकास वैभव पर दांव लगा सकती है. पशुपति पारस के गुट के सूरजभान सिंह को भी मनाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Assam: नाबाल‍िग नौकरानी से रेप के मामले में DSP ग‍िरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lok Sabha: 'उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ नफरत...' संसद में गौरव गोगोई के सवाल पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री, जानें
'उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ नफरत...' संसद में गौरव गोगोई के सवाल पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री, जानें
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटर लिस्ट पर सियासी विस्फोट! आधी रात जारी सप्लीमेंट्री सूची से बढ़ा तनाव, कितने नाम जुड़े-कटे अब भी रहस्य
बंगाल में वोटर लिस्ट पर सियासी विस्फोट! आधी रात जारी सप्लीमेंट्री सूची से बढ़ा तनाव, कितने नाम जुड़े-कटे अब भी रहस्य

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Embed widget