एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस सरकार ने क्या किया?' पीएम मोदी की आस्था पर सवाल उठाने पर बौद्ध भिक्षु ने खरगे को घेरा

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बौद्ध भिक्षु ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में इतना काम हुआ जितना किसी भी सरकार में नहीं हुआ.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौद्ध धर्म में आस्था को लेकर सवाल उठाए थे. मामले पर बौद्ध भिक्षु शीलरत्न ने मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब देते हुए कहा कि उनका बयान आधारहीन और गलत है. उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से बौद्ध धर्म के लिए जितना काम हुआ उतना काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ. 

दरअसल, न्यूज 24 चैनल को दिए इंटरव्यू में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, 'पीएम के बौद्ध धर्म पर विश्वास नहीं करते हैं'. जिसके बाद अब बयान पर विवाद होना शुरू हो गया है. इसको लेकर बौद्ध भिक्षु ने आगे कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बुद्ध सेंटर पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना की गई. जो भी लोग विदेश से आते हैं वो सीधा कुशीनगर आते. पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार बुद्ध धर्म के वेल्फेयर के लिए लगातार काम कर रही है."

'मनमोहन सरकार में बुद्ध पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया'

इसके अलावा भारतीय बुद्ध संघ के अध्यक्ष संघप्रिया राहुल ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा की. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने 2014 में तालकटोरा स्टेडियम में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई थी. आजादी के बाद ये पहली बार था जब किसी प्रधानमंत्री ने बुद्ध जयंती मनाई. वो जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने बुद्ध की मूर्ति को गुजरात विधानसभा और सीएम आवास पर स्थापित किया था." उन्होंने आगे कहा, "मैं मल्लिकार्जुन खरगे से पूछना चाहता हूं कि जब मनमोहन सरकार सत्ता में थी तब आपने बुद्ध पर ध्यान क्यों नहीं दिया, आपने बुद्ध को सेलिब्रेट क्यों नहीं किया?" 

पीएम मोदी पर उठाया था सवाल

गैरतलब है कि एक एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के बौद्ध धर्म में विश्वास पर सवाल उठाया था. खरगे ने कहा, "भगवान बुद्ध को बिष्णु का नौवां अवतार माना जाता है लेकिन वो नहीं चाहते कि लोग उनके करीब जाएं. उत्तराखंड में एक कानून है अगर कोई भी व्यक्ति बौद्ध धर्म को अपनाना चाहता है तो उसे डीएम के पास जाना होता है. बौद्ध धर्म की स्थापना भारत में हुई लेकिन पीएम मोदी इसमें विश्वास नहीं रखते हैं."

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की वोटिंग के बाद अखिलेश यादव बोले- 'भाजपाई शर्मिंदा हैं और अंदर से नाराज भी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Election 2026 Dates LIVE: पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग आज करेगा ऐलान
LIVE: पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग आज करेगा ऐलान
V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget