एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने दे दिया सिग्नल, सीट शेयरिंग के बीच कह दी भाईचारे की बात, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

Lok Sabha Elction: कांग्रेस और सपा के बीच लंबे समय से अटकी सीट शेयरिंग को लेकर जारी बातचीत रुकी पड़ी थी. हालांकि, अब दोनों दलों के बीच सीट बंटावारे पर बात बन सकती है.

Lok Sabha Elction 2024:  कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन सकती है. सूत्रों के मुताबिक दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फॉर्मूला बन सकता है. इस बीच अखिलेश यादव मंगलवार (20 फरवरी) को रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय की यात्रा में शामिल हो सकते हैं.

अखिलेश यादव के यात्रा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह कल यात्रा में शामिल होंगे. इससे पहले अपना दल की नेता पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हुईं थीं." सपा ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस में सीट सहमति के बाद ही अखिलेश राहुल की यात्रा में शामिल होंगे. सपा ने अपना प्रस्ताव कांग्रेस को सौंप दिया और अब उसे कांग्रेस के जवाब का इंतेजार है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब कांग्रेस के साथ सीटों का बटवारा हो जाएगा तो समाजवादी पार्टी उनकी यात्रा में शामिल हो जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि 2024 का चुनाव संविधान बचाने का है.यह  भाईचारे बनाने का चुनाव है.

यात्रा से दूर रहने की आई थीं खबरें
इससे पहले अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह अमेठी या रायबरेली में यात्रा में भाग लेंगे. हालांकि, दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत आगे न बढ़ने के कारण ऐसी खबरें आई हैं कि सपा प्रमुख यात्रा से दूर रहेंगे.

कांग्रेस को 11 सीट ऑफर कर चुकी है सपा 
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा 27 जनवरी से अटका पड़ा है. अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऐलान किया था. हालांकि, कांग्रेस 20 से 22 सीटों की मांग कर रही है.  इसके बाद दोनों दलों के बीच सीट-बंटवारे में कोई और प्रगति नहीं हुई है. हालांकि,  दोनों पार्टियां लगातार कहती रहीं कि बातचीत जारी है. दोनों पार्टी के नेता कहते रहे हैं कि वे सीटों के बंटवारे को लेकर गंभीर हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सीटों के बंटवारे का मुद्दा सुलझा लिया जाएगा.

अमेठी पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा
इस बीच राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आज प्रतापगढ़ के रास्ते अमेठी की सीमा में प्रवेश करेंगे. यहां वह पद यात्रा करेंगे और फिर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें- तमिल सुपरस्टार कमल हासन इंडिया गठबंधन में हो सकते हैं शामिल

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Women's Day 2026: दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
Embed widget