एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: सोना या तांबा? बीजेपी उम्मीदवार सुरेश गोपी के चर्च को दान किए क्राउन पर विवाद

Lok Sabha Election: केरल की त्रिशूर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुरेश गोपी ने केरल के चर्च में सोने का मुकुट भेंट किया था, जिसको लेकर विवाद हो गया है.

Lok Sabha Election 2024: अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केरल की त्रिशूर सीट से उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने हाल ही में एक चर्च को सोने का मुकुट दान किया था. इस मुकुट को लेकर अब विवाद हो गया है. दरअसल, एक वर्ग ने मुकुट में इस्तेमाल किए गए सोने की मात्रा पर संदेह जताया है. इसके चलते गिरजाघर की पैरिश परिषद ने चर्च को दान किए गए मुकुट की जांच करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है.

कई पैरिशवासियों को शक है कि यह मुकुट सोने से लेपित तांबे से बना है. जानकारी के मुताबिक गोपी ने 500 ग्राम से अधिक गोल्ड से बना यह मुकुट 15 जनवरी को त्रिशूर में अवर लेडी ऑफ लूर्डेस मेट्रोपॉलिटन कैथेड्रियल में मदर मैरी की प्रतिमा पर चढ़ाया था. अभिनेता ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ प्रतिमा को मुकुट से सजाया था.

बेटी की शादी से पहले चढ़ाया मुकुट
एक्टर के इस कदम को अब ईसाई वोट बैंक को लुभाने और त्रिशूर से बीजेपी का टिकट पाने के लिए अपनाया गया एक राजनीतिक हथकंडा माना जा रहा है. गौरतलब है कि उन्होंने 17 जनवरी को त्रिशूर के गुरुवयूर में श्री कृष्ण मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलयालम फिल्म उद्योग के दिग्गजों की उपस्थिति में अपनी बेटी की शादी से दो दिन पहले दान किया था.

मुकुट की होगी जांच
इस संबंध में पैरिशियनर और कांग्रेस की वार्ड पार्षद लीला वर्गीस ने सोमवार (4 मार्च) को द टेलीग्राफ से कहा, "मैंने इस मामले को पैरिश प्रीस्ट के साथ मिलकर उठाया, क्योंकि मुकुट को लेकर बहुत सारी अफवाहें हैं. पैरिश काउंसिल इसकी जांच करेगी. चूंकि पैरिश काउंसिल मिलने वाले सभी गिफ्ट्स और चढ़ावे की जांच करती है. ऐसे में उसने इस मुकुट की जांच करना आदर्श समझा." फिलहाल गोपी ने इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

बीजेपी ने त्रिशूर सीट से दिया था टिकट
गौरतलब है कि बीजेपी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इसमें पार्टी ने केरल प्रत्याशियों की नाम की भी घोषणा की थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर क्रमशः अट्टिंगल और तिरुवनंतपुरम से चुनाव टिकट दिया गया था. वहीं, केरल के मलप्पुरम से डॉ अब्दुल सलाम और त्रिशूर से सुरेश गोपी को टिकट दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Modi ka Parivar पर रारः बोले जयराम रमेश- जब 140 करोड़ भारतीय PM की फैमिली तो क्यों तोड़ा विश्वास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Election 2026 Dates LIVE: बंगाल, असम और तमिलनाडु में कब होगी वोटिंग? कुछ देर बाद EC की PC, हर सवाल का मिलेगा जवाब
LIVE: बंगाल, असम और तमिलनाडु में कब होगी वोटिंग? कुछ देर बाद EC की PC, हर सवाल का मिलेगा जवाब
V.K. Sasikala New Party: तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
तमिलनाडु चुनाव से पहले वी.के. शशिकला ने खेला बड़ा दांव! बना ली नई पार्टी, जानें वजह
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget