एक्सप्लोरर

Chunavi Kissa: महानायक ने लड़ा चुनाव तो महिलाओं ने छोड़ी थी बैलेट पेपर पर लिपिस्टिक की छाप, पढ़िए दिलचस्प चुनावी किस्सा

Lok Sabha Elections 2024: हर चुनाव में कुछ न कुछ मजेदार घटित होता है, ऐसा ही कुछ हास्यास्पद घटित हुआ था, जब महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन साल 1984 में चुनाव मैदान में थे. पढ़िए पूरा चुनावी किस्सा

Amitabh Bacchan Election Story: भारत के आजाद होने के साथ ही देश में पहली बार साल 1951-52 में लोकसभा चुनाव कराए गए थे. तब से लेकर अब तक चुनाव में प्रचार-प्रसार, वोटिंग और मतगणना से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो हर चुनाव के साथ लोगों के जहन में आ जाते हैं. ऐसा ही एक चुनावी किस्सा 1984 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है, जब मतपत्रों पर महिलाओं ने लिपिस्टिक की छाप छोड़ी थी. 

सदी के महानायक बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इलाहाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे. उनके खिलाफ भारतीय लोकदल के दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा चुनाव लड़ रहे थे. साल 1977 में हेमवती नंदन बहुगुणा ही वो शख्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता में पहुंचने में काफी मदद की थी. 

बहुगुणा को हराने राजीव ने अपने दोस्त को उतारा

लोकसभा चुनाव 1984 पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हो रहे थे. इस चुनाव में राजीव गांधी के कंधो पर कांग्रेस पार्टी की पूरी जिम्मेदारी थी और हेमवती नंदन बहुगुणा से सियासी बदला भी लेना था. जनता की सहानुभूति कांग्रेस के साथ थी, इसलिए राजीव गांधी ने तब अपने दोस्त अभिनेता अमिताभ बच्चन को इलाहाबाद से चुनाव मैदान में उतार दिया था. इस चुनाव में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने जनता पार्टी के उम्मीदवार हेमवती नंदन बहुगुणा को करारी पटखनी भी दी थी.

बैलेट पेपर में महिलाओं ने छोड़ी थी लिपस्टिक की छाप

अमिताभ बच्चन और हेमवती नंदन बहुगुणा के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा था. महानायक अमिताभ जहां भी जाते युवा उनकी एक झलक पाने के लिए घंटो इंतजार करते थे. महिलाएं उनके ऊपर चुनाव प्रचार के दौरान अपना दुपट्टा फेंक देती थी. अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता नतीजों में भी दिखी. उस वक्त चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता था. जब मतगणना शुरू हुई तो अधिकारी ये देख चौंक गए की बैलेट पेपर में महिलाओं ने वोट तो अभिनेता अमिताभ बच्चन को ही दिया था पर उसमें लिपिस्टिक की छाप छोड़ी थी.

इस कारण करीबन चार हजार मतपत्र निरस्त कर दिए गए थे. इसके बावजूद भी महानायक अभिताभ बच्चन को 2 लाख 97 हजार 461 वोट मिले थे. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी भारतीय लोकदल के प्रत्याशी हेमवती नंदन बहुगुणा को मात्र 1 लाख 09 हजार 666 वोटो मिले थे. उन्हें इलाहाबाद से होने का फायदा भी चुनाव में मिला. अमिताभ बच्चन जनसभाओं में कहते थे, "मैं जहां भी जाता हूं, छोरा गंगा किनारे वाला कहलाता हूं". इन्हीं सब वजहों से नतीजा अमिताभ बच्चन के पक्ष में रहा था.

रास नहीं आई महानायक को राजनीति

अमिताभ बच्चन अब लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद तो बन गए थे पर उनको राजनीति ज्यादा दिन तक रास नहीं आई थी. उनकी राजनीतिक पारी एक पांच वर्ष का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाई थी की उससे पहले ही महानायक ने सांसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. बोफोर्स घोटाले ने भी गांधी परिवार और उनके बीच दूरियां बढ़ा दी थी. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उस वक्त ये कहते हुए राजनीति से संन्यास ले लिया था की, "मेरा राजनीति में आना एक गलती थी, मैं भावनाओं में बहकर चुनाव लड़ने को तैयार हुआ था पर राजनीति असल में काफी अलग है. अंततः मैंने हर मान ली".

ये भी पढ़िए- Lok Sabha Elections 2024: साढ़े तीन महीने तब चला था आम चुनाव, अटल बिहारी के सामने डूबी थी सारे विरोधियों की 'नाव', जानें- किसका कैसा था प्रदर्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘SIR देश की सुरक्षा के लिए जरूरी, BJP से कोई संबंध नहीं’, पश्चिम बंगाल में बोले केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
‘SIR देश की सुरक्षा के लिए जरूरी, BJP से कोई संबंध नहीं’, पश्चिम बंगाल में बोले केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
'बीजेपी पर भरोसा, जहरीले सांपों पर भरोसा करने जैसा..' ममता बनर्जी ने साधा भाजपा पर निशाना
'बीजेपी पर भरोसा, जहरीले सांपों पर भरोसा करने जैसा..' ममता बनर्जी ने साधा भाजपा पर निशाना
91 लाख वोटर हटाने पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- सबसे अधिक वोट मुस्लिम और...
91 लाख वोटर हटाने पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- सबसे अधिक वोट मुस्लिम और...

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget