एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: एक सीट पर चंदू नाम के 11 उम्मीदवार लड़े थे चुनाव, पहले बीजेपी फिर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2014 में एक सीट पर एक ही नाम के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था और इन्हीं 11 में से एक उम्मीदवार की जीत हुई थी. अजीत जोगी यह चुनाव हारे थे.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों के साथ चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है. चुनाव आयोग की टीमें हर राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा ले रही हैं और जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान होने की संभावना है. ऐसे में हम 2014 लोकसभा चुनाव से जुड़ा एक वाकया बता रहे हैं, जब छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट पर एक ही नाम के 11 उम्मीदवार मैदान में उतर गए थे. इस सीट को लेकर पहले बीजेपी फिर कांग्रेस ने काफी बवाल किया था.

छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट पर कांग्रेस ने अजीत जोगी को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, बीजेपी ने चंदूलाल साहू को टिकट दिया था. हालांकि, बाद में 10 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने इसी सीट से चुनावी पर्चा भरा और सभी का नाम चंदूलाल साहू था. इसके बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग में भी शिकायत कर दी थी.

अलग-अलग थे चुनाव चिन्ह
11 उम्मीदवारों का नाम एक समान था और मतदाता भी परेशान हो गए कि जिस चंदूलाल साहू को वह वोट देना चाहते हैं, आखिर वह कौन है. हालांक, सभी के चुनाव चिन्ह अलग-अलग थे और इसी से उम्मीदवारों की पहचान हुई. बीजेपी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह कमल था और निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह गुब्बारा, सीलिंग फैन, बैट, ऑटो रिक्शा, ब्रेड, टीवी, बल्लेबाज, बेल्ट, ब्लैकबोर्ड और बोतल था.

पहले बीजेपी फिर कांग्रेस ने की थी शिकायत
बीजेपी उम्मीदवार के समान 10 अन्य लोगों के चुनाव लड़ने पर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी और कहा था कि इसके जरिए कांग्रेस अजीत जोगी को फायदा पहुंचाना चाहती है. बीजेपी ने अन्य 10 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज करने की भी मांग की थी और दोषी पाए जाने पर अजीत जोगी का नामांकन रद्द करने की भी मांग की थी. हालांकि, मतगणना वाले दिन अधिकतर समय अजीत जोगी आगे रहे और अंत में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई. इसके बाद अजीत जोगी ने ईवीएम से छेड़खानी का आरोप लगाया और जांच की मांग की थी. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ. एक हजार वोट के अंतर से बीजेपी के चंदूलाल ने चुनाव जीता. अन्य 10 चंदूलाल को कुल मिलाकर 60 हजार वोट मिले थे.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: 400 सीट का लक्ष्य पूरा करने के लिए एक्शन में अमित शाह, MP के हर बूथ पर टारगेट फिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget