एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी से अमेठी छीनने के बाद वायनाड पहुंची स्मृति ईरानी, पढ़ें गांधी परिवार पर क्या कहा

Lok Sabha Elections 2024: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की वायनाड सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करते हुए कहा कि वह उस सीट से आई हैं, जहां 50 साल तक गांधी परिवार का राज रहा है.

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) केरल के वायनाड (Smriti In Wayanad) में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचीं. यहां उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा और संघ के कार्यकर्ताओं को याद कर यात्रा शुरू की. केरल की वायनाड सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है. यहां नामांकन का आखिरी दिन गुरुवार (4 अप्रैल) है. इस सीट पर राहुल गांधी पहले ही नामांकन कर चुके हैं. बीजेपी ने के सुरेंद्रन को यहां उम्मीवार बनाया है. 

रोड शो में केरल बीजेपी के अध्यक्ष के सुरेंद्रन के साथ स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने कहा "मैं उस लोकसभा क्षेत्र से आई हूं, जहां 50 साल तक गांधी परिवार का राज रहा. आज हम 150 से ज्यादा स्वयं सेवकों के आशीर्वाद के साथ यात्रा शुरू कर रहे हैं, जिन्होंने केरल में लोकतंत्र के लिए अपना बलिदान दिया है."

2019 में राहुल को हराया था

स्मृति ईरानी ने 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से राहुल गांधी को हराया था. वह इस सीट से मौजूदा सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी का मानना है कि राहुल गांधी की काट स्मृति ईरानी हैं. शायद इसी वजह से अब केरल की वायनाड सीट पर भी स्मृति को चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है. राहुल 2019 में अमेठी से हार गए थे, लेकिन वायनाड में बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. वायनाड में दूसरे चरण में मतदान होना है. हालांकि, चुनाव के नतीजे सभी 543 सीटों के साथ 4 जून को आएंगे. 

केरल में मजबूत है कांग्रेस

केरल में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है. 2019 लोकसभा चुनाव में राज्य की 20 में से 15 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं. वहीं, सीपीआई (एम) को 1, आईयूएमएस को 2, केसीएम को 1, आरएसपी को 1 सीट मिली थी. बीजेपी यहां कोई सीट नहीं जीत पाई थी और इस बार सत्ताधारी पार्टी के लिए यहां खाता खोलना मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ेंः बुंदेलखंड: जहां बारूद के गुबार में छिप गया था लोकतंत्र का सूरज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget