एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Exit Poll: कब, कहां और कैसे आप देख पाएंगे लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल के नतीजे? जानिए हर डिटेल

Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने एग्जिट पोल को लेकर निर्देश दिए थे कि एक जून को सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक इनके प्रकाशन और प्रसारण पर रोक रहेगी.

Lok Sabha Elections Exit Poll Result: आम चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण के तहत शनिवार (एक जून, 2024) को वोट डाले जाएंगे. वोटिंग सुबह सात बजे चालू होगी और यह शाम छह बजे तक चलेगी. मतदान निपटने के बाद एग्जिट पोल के नतीजों के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. 

दरअसल, चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एक जून को सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक देश में एग्जिट पोल के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक रहेगी. ऐसे में माना जा रहा है कि एग्जिट पोल के नतीजे थोड़ा देर में आएंगे. हालांकि, इनकी स्पष्ट टाइमिंग को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

लोकसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल के परिणाम से संकेत मिलेंगे कि इस बार किसकी सरकार बन सकती है और किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान है. आप कब, कहां और कैसे एग्जिट पोल के रिजल्ट देख पाएंगे? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

...तो यहां देख सकेंगे एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े एग्जिट पोल के नतीजों के पल-पल के अपडेट्स आपको एबीपी न्यूज की हिंदी वेबसाइट पर मिलेंगे. आपको इसके अलावा एग्जिट पोल से जुड़ी जानकारियां हमारे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, एक्स और यूट्यूब आदि) पर भी मिलेंगी, जबकि हमारे न्यूज चैनल (एबीपी न्यूज) पर भी इसकी लाइव कवरेज की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः वाराणसी समेत UP में ये चार किले भेदने को BJP तैयार! प्लान के साथ ढूंढ लिया सिपाहसलार

क्या होता है Exit Poll?

एग्जिट पोल एक तरह का ओपिनियन पोल होता है, जिसमें मतदाताओं से उनके पसंदीदा उम्मीदवार के बारे में पूछा जाता है. वोटर्स से यह सवाल मतदान केंद्र से निकलने के ठीक बाद किया जाता है और उस आधार पर जो नतीजा या डेटा बनता है, वे एग्जिट पोल के नतीजे कहलाते हैं. ये एग्जिट पोल दुनिया भर में चुनावों से जुड़ी  भविष्यवाणी और पूर्वानुमान लगाने में मदद करते हैं. हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि यह हर बार सही ही साबित हों. पूर्व में कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः रायबरेली को लेकर सोनिया गांधी पर बरसे शिवराज सिंह चौहान! पूछा- क्या दो साल के बच्चे हैं राहुल गांधी जो...

लोकसभा चुनाव 2024 का यह है शेड्यूल

साल 2019 की तरह इस बार भी भारत में आम चुनाव सात चरणों में हो रहा है. पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को लोकसभा की 102 सीटों, दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को 89 सीटों, तीसरे चरण के तहत सात मई को 94 सीटों, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96 सीटों और पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49 सीटों पर मतदान हुआ. अब छठे चरण के तहत 25 मई को 57 सीटों और सातवें चरण के तहत एक जून को 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजों का ऐलान चार जून, 2024 को होगा.

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद BJP ने AAP के खिलाफ रच दीं इतनी साजिशें! आतिशी ने एक-एक कर के अंगुलियों पर गिनाईं

कब खत्म हो रहा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की ओर से बताया गया था कि मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म होने वाला है. यह चुनाव देश का पर् है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव कराना बड़ी चुनौती है पर चुनाव आयोग ने दो साल में इसे लेकर बड़ी तैयारी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget