एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 5 साल में कम हो गई मेनका गांधी की नेटवर्थ! 1 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज, जानें- कहां से होती है इनकम

Lok Sabha Elections 2024: मेनका गांधी इस आम चुनाव में यूपी के सुल्तानपुर से बीजेपी की प्रत्याशी हैं. उनके ताजा हलफनामे से पता चला कि बीते पांच साल में उनकी 10 करोड़ रुपए की धन-दौलत घटी है.

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश (यूपी) के सुल्तानपुर से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. बुधवार (एक मई, 2024) को उन्होंने वहां कलक्ट्रेट तक रोड शो निकाला और फिर जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने नॉमिनेशन दाखिल किया.

पर्चा दाखिल करने के वक्त मेनका गांधी के साथ यूपी के मंत्री डॉ. संजय निषाद (निषाद पार्टी के अध्यक्ष) और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल (अपना दल के नेता) भी थे. मीडिया वालों से बातचीत के दौरान मेनका गांधी ने बताया कि वह अगले पांच साल में पिछले कार्यकाल से ज्यादा काम करेंगी. वह इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को और अधिक घर उपलब्ध कराना चाहती हैं. आइए, जानते हैं कि उनके पास कुल कितनी संपत्ति और वह कहां से कमाई करती हैं:

BJP सांसद के पास बैंक में जमा हैं इतने रुपए

मेनका गांधी के हलफनामे के अनुसार, वह मौजूदा समय में 67 साल की हैं और दिल्ली में उनका पता अशोक रोड पर कोठी नंबर-14 है. उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला पेडिंग नहीं हैं. बीजेपी नेत्री के पास 43 करोड़ 43 लाख 61 हजार 48 रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें 48,500 रुपए कैश में, 16 करोड़ 43 लाख 36 हजार 873 रुपए बैंक खातों में, 23 करोड़ 30 लाख 32 हजार 505 रुपए शेयर/डिबेंचर आदि में, 77 लाख 92 हजार 693 रुपए नेशनल सेविंग स्कीम (एनएससी) और बीमा पॉलिसियों में, 2 करोड़ 82 लाख 24 हजार 879 के जेवर (दो करोड़ 18 लाख 90 हजार 516 रुपए का सोना और 63 लाख 34 हजार 363 रुपए की चांदी) और 40 हजार रुपए की एक राइफल (शस्त्र संख्या ए-035154) शामिल है. 

Lok Sabha Elections 2024: 5 साल में कम हो गई मेनका गांधी की नेटवर्थ! 1 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज, जानें- कहां से होती है इनकम

मेनका गांधी को कहां से होती है इनकम? 

पूर्व केंद्रीय मंत्री की अचल संपत्तियों की बात करें तो उनके पास कोई कृषि भूमि नहीं है. हालांकि, उनके पास विरासत में आई संपत्ति है. मेनका गांधी के पास 10 करोड़ 70 लाख रुपए के वाणिज्यिक भवन हैं. दिल्ली के जोर बाग इलाके में उनका 5076 वर्ग फुट का आवासीय भवन है, जिसकी अनुमानित कीमत अभी 40 करोड़ रुपए है. ऐसे में उनके पास कुल 50 करोड़ 70 लाख रुपए की अचल संपत्ति है.

हिमाचल प्रदेश के दि लॉरेंस स्कूल सनावर से पढ़ीं मेनका गांधी (12वीं पास) को वेतन भत्ते और संपत्ति के किराए से आय होती है. सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार पर मौजूदा समय में एक करोड़ 15 लाख 67 हजार 520 रुपए की देनदारी है. उनके चुनावी हलफनामे में भी इसका ब्योरा शामिल है, जिसकी प्रति नीचे है:


Lok Sabha Elections 2024: 5 साल में कम हो गई मेनका गांधी की नेटवर्थ! 1 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज, जानें- कहां से होती है इनकम

यह भी पढ़ेंः 'सिर्फ 2 दिन बाकी...', अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं मेनका गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget