एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सेमीफाइनल में सियासी पिच पर ‘हिट-विकेट’ हो रहा I.N.D.I.A गठबंधन, सपा और आप का बाउंसर कांग्रेस को पहुंचा सकता है नुकसान

MP Election News: कांग्रेस और सपा के बीच पहले तो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर तकरार हुई. ऐसे में दोनों अलग-अलग मैदान में हैं. अब ओबीसी मुद्दे पर भी अखिलेश कांग्रेस को घेर रहे हैं.

Madhya Pradesh Election 2023: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए कई विपक्ष दलों ने मिलकर I.N.D.I.A गठबंधन बनाया. पर चंद महीने बाद ही यह गठबंधन पटरी से उतरता दिख रहा है और अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान इस गठबंधन का सियासी एक्सरे, सीटी स्कैन और एमआरआई होने लगा है.

दरअसल, इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस और महत्वपूर्ण गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. पहले मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर दोनों के बीच लंबी तकरार चली, उसके बाद अब रही सही कसर ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल के दावों ने निकाल दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस मसले पर लगातार कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं.

कांग्रेस के खिलाफ लगातार बोल रहे अखिलेश यादव

ओबीसी मुद्दे पर राहुल गांधी के लगातार किए जाने वाले वादे पर अखिलेश यादव ने कहा, “देखिए जिस समय एक्सरे होना था, तब एक्सरे का समय था, आज सीटी स्कैन है, एमआरआई है, बीमारी और बड़ी हो गई है, जो लड़ाई लड़नी थी उस समय ही लड़ाई लड़ ली होती है तो समाधान हो जाता, आज समाज में समस्या इतनी बड़ी नहीं होती, कांग्रेस वो पार्टी है जिसने आजादी के बाद जातीय जनगणना नहीं करवाई.”

चुनावी जनसभाओं में बीजेपी संग कांग्रेस को भी घेर रही सपा

मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे पर अनदेखी से नाराज अखिलेश यादव ने पहले तो कांग्रेस को जमकर घेरा था, लेकिन अब उन्होंने यहां जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है. वह एमपी में 71 सीटों पर खड़े समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. वह अपनी जनसभा और रैलियों में बीजेपी और कांग्रेस को जमकर घेर रहे हैं.

यहां से शुरू हुई दोनों के बीच तकरार

दरअसल, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने कमलनाथ को समर्थन दिया था. अखिलेश को उम्मीद थी कि इंडिया गठबंधन में होने की वजह से उसे कांग्रेस 6 सीट देगी औऱ दोनों गठबंधन में लड़ेंगे लेकिन कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में एसपी को एकदम दरकिनार कर दिया. इस तरह नजरअंदाज होने के बाद से ही सपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है.

इस तरह कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है सपा

बेशक मध्य प्रदेश में सपा का जनाधार सीमित हो, लेकिन उसके मैदान में होने से कांग्रेस को कई सीटों पर भारी नुकसान हो सकता है. बात अगर 2018 के चुनाव की करें तो तब एसपी को 1.30 फीसदी वोट मिले थे. सपा ने तब 1 सीट पर जीत दर्ज की थी. जबकि 5 सीटों पर उसके उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रही थी.

सपा ही नहीं, आम आदमी पार्टी भी एमपी में 'बागी'

मध्य प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. माना जा रहा है कि कुछ सीटों पर कांग्रेस को आप से भी नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचाया था.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कहां कैसा है बीजेपी और कांग्रेस का समीकरण, समाजवादी पार्टी और BSP बिगाड़ पाएगी खेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
'यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से...', पेट्रोल- डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो ममता बनर्जी ने कसा तंज
'यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से...', पेट्रोल- डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो ममता बनर्जी ने कसा तंज
Assembly Elections 2026 Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत
Live: 'बीजेपी को वोट न दें क्योंकि...', शशि थरूर का केरल चुनाव पर बड़ा बयान, बताया किसकी होगी जीत
'राहुल गांधी के प्रभाव से डरते हैं पिनरई विजयन, तभी तो पीएम को...', कांग्रेस ने केरल सीएम पर बोला हमला
'राहुल गांधी के प्रभाव से डरते हैं पिनरई विजयन, तभी तो पीएम को...', कांग्रेस ने केरल सीएम पर बोला हमला

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Nutrient Deficiency Causes: हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
Embed widget