एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: काउंटिंग के पहले भगवान की शरण में पहुंचे उम्मीदवार, कुछ समय में हो जाएगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

MP Assembly Election Result 2023: विधानसभा चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण घड़ी आ चुकी है. परिणाम में कुछ घंटे का वक्त बचा है. मतगणना के पहले प्रत्याशी भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए उनकी शरण में पहुंचे हैं.

MP Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के फैसले की घड़ी आ चुकी है. अब मध्य प्रदेश में चंद घंटे में यह तय हो जाएगा कि सरकार किसकी बनने वाली है? 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होने वाला है. इसके पहल प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे और उनसे जीत का आशीर्वाद मांगा. इस बार विधानसभा चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि इस लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीट को इस बार लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, जबकि कांग्रेस ने भी एड़ी चोटी जोर लगा दिया है. भाजपा ने के साथ-साथ कांग्रेस ने भी अपनी घोषणाओं के कई पिटारे खोले, जिससे मतदाताओं का आकर्षण बढ़ा. इस बार विधानसभा चुनाव में हाईटेक तरीके से प्रचार किया गया. हालांकि धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर भी मॉडल के रूप में एक तस्वीर पेश की गई. उज्जैन के महाकाल लोक, ओंकारेश्वर के आदि शंकराचार्य के प्रतिमा, सलकनपुर के देवी लोक, मैहर की देवी लोक को भी के विकास मॉडल को चुनाव में महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया गया. यही वजह रही कि मध्य प्रदेश का पूरा चुनाव धार्मिक स्थलों के विकास के मॉडल से जोड़कर भी देखा गया.

एमपी की 21 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
विधानसभा चुनाव के फैसले की घड़ी आते ही भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ चुकी है.  मध्य प्रदेश की 21 विधानसभा सीटों पर त्रिकोणी मुकाबला भी देखा जा सकता है. इस बार बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत लगाई है. आम आदमी पार्टी ने भी अपना जौहर दिखाया है. 

परीक्षा परिणाम से पहले महाकाल की शरण में भगवान की शरण में
मध्य प्रदेश की तराना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार पवन पुत्र हनुमान के मंदिर में पहुंचे. उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और फिर स्ट्रांग रूम की ओर रवाना हुए. उन्होंने कहा कि वे स्कूली समय से ही भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर परिणाम लेने जाते हैं. कांग्रेस प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल ने भी भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. उज्जैन उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी भगवान महाकाल की शरण में पहुंची जबकि उज्जैन दक्षिण के बीजेपी मोहन यादव ने भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर अडिग है मगर फैसला चंद घंटे में हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh elections 2023: मतगणना स्थल पर ये सामान लेकर नहीं जा सकते हैं अधिकारी, एडिशनल एसपी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
Lok Sabha: 'उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ नफरत...' संसद में गौरव गोगोई के सवाल पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री, जानें
'उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ नफरत...' संसद में गौरव गोगोई के सवाल पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री, जानें
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा

वीडियोज

खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
Embed widget