एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: नवाब मलिक के मन में क्या है? भरे 2 नामांकन फॉर्म, सड़क से सोशल मीडिया तक हुआ हल्ला तो देनी पड़ी सफाई, जानें- पूरी इनसाइड स्टोरी

Maharashtra Assembly Election 2024: नवाब मलिक फिलहाल मुंबई की अणुशक्ति नगर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस बार अजित पवार की एनसीपी ने इस सीट से उनकी बेटी सना मलिक को मैदान में उतारा है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के अजित पवार गुट के नेता नवाब मलिक ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को मुंबई की मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए. उन्होंने ये नया दांव खेलकर महाराष्ट्र की सियासत में खलबली मचा दी. जब इस पर हंगामा होने लगा तो बाद में मलिक ने सफाई देते हुए कहा कि अब मैं एनसीपी का आधिकारिक उम्मीदवार हूं.

दरअसल, नवाब मलिक ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए, एक एनसीपी (अजित पवार) के उम्मीदवार के रूप में और दूसरा निर्दलीय के रूप में. जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ. हालांकि बाद में मलिक ने कहा कि वह एनसीपी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा, "आज मैंने एनसीपी उम्मीदवार के रूप में मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया. मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी नामांकन दाखिल किया, लेकिन पार्टी ने एबी फॉर्म भेजा है और हमने इसे दोपहर 2.55 बजे जमा कर दिया, अब मैं एनसीपी का आधिकारिक उम्मीदवार हूं."

'जीतेंगे मानखुर्द शिवाजी नगर सीट'

उन्होंने कहा "मैं अजित पवार, प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे का बहुत आभारी हूं. उन्हें मुझ पर भरोसा है. बड़ी संख्या में मतदाता मेरा समर्थन करेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस बार मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र जीतेंगे." इससे पहले मलिक ने कहा था कि पार्टी का एबी फॉर्म जमा नहीं किया गया है. अगर समय पर एबी फॉर्म जमा किया जाता है, तो मैं पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा, अगर नहीं, तो मैं लोगों की इच्छा के अनुसार स्वतंत्र रूप से लड़ूंगा.

कौन हैं नवाब मलिक?

नवाब मलिक महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और दो बार विधायक रह चुके हैं. मलिक वर्तमान में मुंबई में अणुशक्ति नगर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस बार, अजित पवार की एनसीपी ने इस सीट से अपनी बेटी सना मलिक को मैदान में उतारा है. सना मलिक का मुकाबला फहाद अहमद से है, जो हाल ही में शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट में शामिल हुए हैं. फहाद अहमद अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति हैं.

अबू आजमी का गढ़ है मानखुर्द शिवाजी नगर सीट

नवाब मलिक ने पहले कहा था, "मैं 29 अक्टूबर को मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करूंगा. जनता ने मुझसे यहां से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है. मानखुर्द शिवाजी नगर में चल रही गुंडागर्दी और नशे के कारोबार से जनता बहुत परेशान है. जनता बदलाव चाहती है और मैं मानखुर्द शिवाजी नगर से चुनाव लड़ूंगा और निश्चित रूप से जीतूंगा. मुझे परवाह नहीं है कि कौन मेरा विरोध कर रहा है, जनता मेरा समर्थन कर रही है". मानखुर्द शिवाजी नगर सीट समाजवादी पार्टी के अबू आज़मी का गढ़ है, जो 2009 से यहां से जीतते आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Elections: MVA या महायुती… महाराष्ट्र में कौन मारेगा बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget