एक्सप्लोरर

फडणवीस को बधाई के बहाने राज ठाकरे ने एक तीर से लगाए दो निशाने, सुनकर भड़क जाएंगे एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे

राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने पर बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने 2019 और 2022 का जिक्र कर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा.

महाराष्ट्र में गुरुवार को महायुति सरकार का गठन हो गया. देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली. वहीं, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी चीफ अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने पर मनसे चीफ राज ठाकरे ने उन्हें बधाई दी. हालांकि, इस बधाई के बहाने उन्होंने अपने भाई उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा.

राज ठाकरे ने कहा, आज मेरे मित्र और महाराष्ट्र में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई. वास्तव में उन्हें यह अवसर 2019 में मिलना चाहिए था, लेकिन तब और बाद में 2022 में जो हुआ, उससे वह अवसर चूक गए.

राज ठाकरे ने शिंदे-उद्धव पर साधा निशाना

राज ठाकरे ने अपने ट्वीट में 2019 और 2022 की घटना का जिक्र किया. 2019 में शिवसेना (अविभाजित) और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और गठबंधन ने बहुमत हासिल किया. लेकिन सीएम को लेकर दोनों पार्टियों में मतभेद हो गया. इसके बाद उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई. हालांकि, 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद सरकार गिर गई. 

राज ठाकरे ने फडणवीस को बधाई देते हुए 2022 का भी जिक्र किया. दरअसल, 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर पार्टी पर दावा कर दिया. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई. तब बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी. हालांकि, बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का समर्थन किया और फडणवीस को न चाहते हुए भी डिप्टी सीएम पद पर शपथ लेना पड़ी. 

राज ठाकरे की पार्टी की बड़ी हार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की मनसे पूरे दमखम के साथ उतरी थी. लेकिन पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी. यहां तक कि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी माहिम सीट से तीसरे नंबर पर रहे. महाराष्ट्र चुनाव में मनसे को सिर्फ 10 लाख 2557 वोट मिले. यह कुल वोट का सिर्फ 1.55 प्रतिशत है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह

कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला

सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई

खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन

'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget