एक्सप्लोरर

Nartiang Result 2023: NPP के करोड़पति उम्मीदवार सनियाभलंग धर ने नर्टियांग सीट से कांग्रेस को दी शिकस्त, जानें कितनी है संपत्ति

Meghalaya Nartiang Result 2023: मेघालय चुनाव में NPP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है. BJP राज्य में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है. बीजेपी राज्य में सिर्फ 5 सीटों पर लीड कर रही है.

Meghalaya Assembly Election मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. सभी सीटों पर रुझान आ गए हैं. नेशनल पीपल्स पार्टी राज्य में 25 सीटों पर आगे चल रही है. NPP के एक उम्मीदवार ने जीत भी दर्ज कर ली है. चुनाव आयोग के मुताबिक, नर्टियांग विधानसभा सीट पर NPP के सनियाभलंग धर ने कांग्रेस उम्मीदवार एमलांग लालू को 2,123 वोटों से हराया है.

बता दें कि सनियाभलंग धर मेघालय सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के अनुसार, परिवहन मंत्री सनियाभलंग धर के पास चल संपत्ति है, जिसमें विभिन्न बैंक खातों में पैसा, निवेश और वाहनों की कुल कीमत 1.39 करोड़ रुपये से अधिक है. 

सनिलाभलंग के भतीजे भी करोड़पति

धर के भतीजे दसखियात लमारे, जो इस सरकार में मंत्री भी हैं, के पास 8.56 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. इनमें 15 वाहन शामिल हैं. उनके पास 37.29 करोड़ रुपए की जमीन और मकान हैं. लमारे सनियाभलंग के भाई और उमरोई के पूर्व विधायक नगैतलांग धर के बेटे हैं.

'बीजेपी-टीएमसी ने दे सकती चुनौती'

बीते दिनों सनियाबलंग धर ने कहा था कि बीजेपी और टीएमसी का जयंतिया हिल्स में  'जीरो फैक्टर' है और सत्तारूढ़ पार्टी इस क्षेत्र में चुनावों में जीत हासिल करेगी. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि टीएमसी जयंतिया हिल्स में एनपीपी का कोई चुनौती नहीं दे सकी. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी भी मतदाताओं के साथ तालमेल बिठाने में विफल रहेगी.

मेघालय- 2018 के नतीजे

2018 मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस ने 21 सीटों पर और बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी. यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने छह विधानसभा क्षेत्रों में परचम लहराया था. हालांकि, एनपीपी ने बीजेपी, यूडीपी और अन्य क्षेत्रीय दलों के समर्थन से सरकार बनाई.

ये भी पढ़ें- त्रिपुरा-नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी, मेघालय में NPP ने बनाई बढ़त, किस राज्य में किसे कितनी सीटें, जानें रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget