एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: जिस सीट पर हुई थी नीतीश-शाह की रैली, वहीं बना सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड

दिल्ली चुनाव: पूर्वांचली वोटर्स को साधन के लिए बीजेपी ने जेडीयू और एलजेपी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था. जेडीयू के हिस्से दो और एलजेपी के खाते में एक सीट आई थी. लेकिन दोनों पार्टियों का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर पाया.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली में पूर्वांचली वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी ने जेडीयू और एलजेपी के साथ गठबंधन किया था. लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चला गया है यह दांव पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. दिल्ली विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस सीट के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया था, वहीं पर इस चुनाव में एनडीए की सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड बना है. यह सीट रही बुराड़ी विधानसभा की. यहां एनडीए कोटे से लड़ रहे जेडीयू प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार को आम आदमी पार्टी  के हाथों 88 हजार से भी अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बुराड़ी और संगम विहार दो विधानसभा सीटें राजग सहयोगी जेडीयू को दी थी. जेडीयू ने बुराड़ी सीट से शैलेंद्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारा था. शैलेंद्र को जिताने के लिए बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के साथ दो फरवरी को रविवार के दिन बुराड़ी में साझा रैली कर माहौल बनाने की कोशिश की थी.

खास बात है कि राजग में नीतीश कुमार की वापसी के बाद यह पहला मौका था जब उन्होंने और अमित शाह ने एक साथ चुनावी मंच साझा किया था. दोनों शीर्ष नेताओं की साझा रैली से एनडीए उम्मीदवार को लाभ पहुंचने की अटकलें लग रही थीं, मगर मंगलवार को आए नतीजों ने भाजपा और जेडीयू को बड़ा झटका दिया.

इस सीट से दिल्ली में खाता खोलने की जद(यू) की उम्मीदों पर आम आदमी पार्टी ने पानी फेर दिया. एनडीए उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार आप के संजीव झा से 88,158 वोटों से हार गए. आप उम्मीदवार संजीव झा को जहां 139,598 वोट मिले, वहीं शैलेंद्र को 51,440 वोटों से संतोष करना पड़ा.

खास बात है कि इस सीट पर 2015 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी से संजीव झा जीते थे. उन्होंने तब बीजेपी उम्मीदवार गोपाल झा को 67,950 वोटों से हराया था. इस प्रकार आप के संजीव झा बुराड़ी से जीत के अंतर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे.

दिल्ली चुनाव: जिन सीटों पर बीजेपी नेताओं ने दिए थे विवादित बयान, वहां हिस्से आई हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, पार्टी बोली- एक्शन लेंगे
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget