एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: 'झूठे सर्वे कराकर खुद की वाहवाही' बेल्लारी में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है तो...

Karnataka Elections: पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है, झूठे सर्वे कराकर खुद की वाहवाही करती है. पीएम ने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सिर्फ 5 दिन बाकी रह गए हैं. इसी क्रम में बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी राज्य भर में जमकर रैलियां कर रहे हैं. सत्ता में वापसी को लेकर बीजेपी काफी जद्दोजहद कर रही है. इसी क्रम में पीएम मोदी ने शुक्रवार (5 मई) को राज्य के बेल्लारी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है, झूठे सर्वे कराकर खुद की वाहवाही करती है. साथ ही, पीएम मोदी ने जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की. आइए जानते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में क्या बातें कही हैं?

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की बातें

- पीएम मोदी ने कहा कि बजरंगबली की जय... इतनी बारिश होने के बाद भी आप सब इतनी भरी तादाद में आये. ये उमंग दिखाता है कि चुनाव में नतीजे क्या आने वाले हैं. आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्था के साथ ही भारत की राजनीति को ग्रस्त करने का काम किया है.

- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है. बीते कई चुनावों से ऐसे ही झूठे नैरेटिव बनाकर, झूठे सर्वे करवा कर अपनी वाहवाही करती है. यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस यही कर रही थी.

- उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अपने धन बल और पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाते हुए, विशेष रूप से चुनावों के दौरान, हर बार झूठे आख्यान गढ़ती है. लेकिन कर्नाटक में बीजेपी को मिले भारी समर्थन ने अब कांग्रेस को पूरी तरह से परेशान कर दिया है.

- पीएम ने कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र उसके लिए वचन पत्र है, संकल्प पत्र है. जिसमें कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का रोड मैप है. दूसरी तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं. कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है.

- प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था सबसे प्रमुख आवश्यकता है. कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना उतना ही जरूरी है. बीजेपी हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है. लेकिन, जब भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है.

- पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है. वोट बैंक की इसी राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोषा और उसे पनाह दी.

- उन्होंने कहा कि फिल्म केरला स्टोरी इन दिनों चर्चा में है. मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों की खूबसूरत भूमि के लिए जाने जाने वाले राज्य केरल में कैसे आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इस फिल्म से पता चलता है.

- पीएम ने कहा कि येदियुरप्पा जी और बोम्मई जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार को सिर्फ साढ़े तीन साल सेवा का मौका मिला है. जब यहां कांग्रेस की सरकार थी तब उसने कर्नाटक के विकास के बजाय भ्रष्टाचार को ही प्राथमिकता दी. इसका कारण क्या था? इसे खुद उनके पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बताया था. उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सरकार दिल्ली से 100 पैसा भेजती है तो 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है. एक तरह से उन्होंने खुद ही मान लिया था कि कांग्रेस 85% कमीशन वाली पार्टी है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कांग्रेस की जीत वाले प्री पोल सर्वे को सीएम बोम्मई ने किया खारिज, कहा- बीजेपी बहुमत पाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Embed widget