एक्सप्लोरर

Exclusive: दिल्ली चुनाव की वोटिंग के दिन महाकुंभ में पीएम मोदी की संगम में डुबकी की क्या है असली वजह, जानें

PM Modi Holy Dip In Sangam: पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने पुरोहितों को अपनी तरफ से भेंट दी. उन्होंने पुरोहितों को बेहतर तरीके से पूजा करने के लिए उनका आभार जताया.

PM Modi Prayagraj Maha Kumbh 2025 Visit: पीएम मोदी ने आज बुधवार (05 फरवरी, 2025) को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा पूजन किया. पीएम मोदी ने त्रिवेणी की धारा में 11 डुबकियां लगाईं. हर डुबकी लगाने पर वह एक संकल्प भी बोल रहे थे. आज गुप्त नवरात्र की अष्टमी भी है.

पीएम मोदी नवरात्र का पर्व पूरी परंपराओं और आस्था के साथ मनाते हैं. 2019 के महाकुंभ में भी उन्होंने गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर ही संगम स्नान किया था. आज दिल्ली में वोटिंग है, यह महज एक संयोग है. दिल्ली वोटिंग से पीएम मोदी की महाकुंभ यात्रा का कोई लेना-देना नहीं है. गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि की शुरुआत होने पर ही उन्होंने मुहूर्त के हिसाब से स्नान किया. नवरात्रि की अष्टमी पर महागौरी और कई स्वरूप में देवी मां का पूजन किया जाता है. इस दिन काले रंग का विशेष महत्व होता है.

तांबे का लोटा और चुनरी लेकर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 2019 के कुंभ में भी त्रिवेणी स्नान के वक्त काले कपड़े पहने थे. आज भी डुबकी लगाने के बाद उन्होंने काली जैकेट में ही गंगा पूजन किया. पीएम मोदी अपने साथ तमाम वस्तुओं से भरा हुआ तांबे का लोटा और चुनरी लेकर आए थे. उन्होंने पहले यह लोटा और चुनरी मां गंगा को अर्पित किया.

पीएम मोदी को गंगा पूजा कराने वाले पुरोहित राजेश तिवारी के मुताबिक, तांबे के लोटे में सोने का पानी चढ़े हुए कुछ आभूषण और दान की दूसरी वस्तुएं थीं. इसके बाद संगम के पुरोहितों ने उन्हें काले तिल के साथ ही नारियल और अन्य सामग्रियां भी दीं, जिसे उन्होंने दान किया. उन्होंने काले रंग की वस्तुओं को प्रमुखता से दान किया.

त्रिवेणी में किया 108 मंत्रों का जाप

पीएम मोदी ने त्रिवेणी की धारा में खड़े होकर 108 मंत्रों का जाप भी किया था. इस दौरान वह रुद्राक्ष की माला हाथ में लिए हुए थे. रुद्राक्ष की माला में 108 मनके थे. गंगा पूजन के बाद आरती में तीर्थ पुरोहित जब आरती गा रहे थे तो पीएम मोदी भी उनके साथ आरती गुनगुना रहे थे. उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के साथ पूरी आरती गाई. उन्होंने तकरीबन 8 मिनट तक गंगा पूजन किया. तीन तीर्थ पुरोहितों की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को षोडशोपचार पूजन कराया.

पुरोहित के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस मौके पर भारत की समृद्धि, उसके विश्व गुरु बनने, विश्व शांति, मानव कल्याण और महाकुंभ के बचे हुए तीन हफ्ते कुशल संपन्न होने की कामना की.

पीएम मोदी ने पुरोहितों को भेंट भी दी

पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने पुरोहितों को अपनी तरफ से भेंट दी. उन्होंने पुरोहितों को बेहतर तरीके से पूजा करने के लिए उनका आभार जताया और महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा भाव से पूजा कराने की अपील की. तीर्थ पुरोहितों ने उनसे कहा कि आपके आने से संगम का मान बढ़ता है. इस पर उन्होंने कहा कि गंगा मैया की कृपा देशवासियों पर सदैव बरकरार रहे, इसकी कामना आप लोग हमेशा करते रहिए. 

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने संगम में लगाईं 11 डुबकी, 11 संकल्प भी लिए, काले कपड़ों में की पूजा; Photos

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget