एक्सप्लोरर

8 लाख की कार, 1.15 करोड़ का सोना, जानें प्रियंका गांधी के पास कुल कितनी संपत्ति

Priyanka Gandhi Property: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार (23 अक्टूबर, 2024) को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

Priyanka Gandhi Nomination: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज बुधवार (23 अक्टूबर) को केरल के वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे. नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति भी घोषित की. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास 8 लाख की कार और 1.15 करोड़ का सोना है. 

लोकसभा उपचुनाव के लिए वायनाड से अपने पहले चुनावी मुकाबले के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले, प्रियंका गांधी सुबह करीब 11:45 बजे वायनाड के कलपेट्टा में विशाल रोड शो में भी शामिल हुईं. 

प्रियंका गांधी के पास कितनी है संपत्ति?

प्रियंका गांधी ने एफिडेविट में 4 करोड़ 24 लाख की चल संपत्ति घोषित की है. उनके पास 52 हजार रुपए कैश, 2 करोड़ 24 लाख के मिचुअल फंड, बैंक खातों में करीब 3 लाख 60 हजार रुपये, पीपीएफ खाते में 17 लाख 38 हजार रुपये, एक हॉन्डा सीआरवी कार जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है. इसे पति ने गिफ्ट किया है. इसके अलावा, 1 करोड़ 15 लाख रुपये का सोना और 29 लाख की चांदी भी उनके पास है.

इसके अलावा, प्रियंका गांधी के पास 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपये की खेती वाली जमीन है, जो दिल्‍ली के पास गांव सुल्‍तानपुर महरोली में है और इसमें उनके भाई राहुल गांधी का भी हिस्‍सा है. प्रियंका गांधी के पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपये का एक मकान भी है.

कौन से खाते में कितने रुपये जमा?

प्रियंका गांधी ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक, एचडीएफसी बैंक, दिल्‍ली ब्रांच में 2 लाख 80 हजार 953 रुपये, यूको बैंक, दिल्‍ली ब्रांच में 80 हजार 399 रुपये और केनरा बैंक शाम केरला ब्रांच में 5 हजार 929 रुपये जमा हैं. उनकी अचल संपत्ति 7 करोड़ 74 लाख 12 हजार 598 रुपये की है. 

इसके अलावा, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया कि उनके ऊपर तीन मुकदमे चल रहे हैं. इसमें धारा 420, 469, 188, 269, 270, 9 और 51 के तहत मामले दर्ज हैं. दो मामले उत्तर प्रदेश के हैं और एक मध्य प्रदेश का है. 

ये भी पढ़ें: Wayanad Bypoll: नामांकन के लिए प्रियंका गांधी ने क्यों पहनी बैंगनी साड़ी, रथ का रंग क्यों चुना ये, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान इफ्तार कार्यक्रम में हुए शामिल तो सात अर्धसैनिक बल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान इफ्तार कार्यक्रम में हुए शामिल तो सात अर्धसैनिक बल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
'क्या 77 विधायक मैंने जिताए?' BJP की 'B टीम' के आरोपों पर ओवैसी का तीखा जवाब, आंकड़ों के जरिए ममता सरकार को घेरा
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget