एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: सिद्धू और बिक्रम मजीठिया में से एक की जीत की हो रही थी बात, बाजी मार गई ये नेता

कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम मजीठिया मैदान में थे. दोनों की गिनती सूबे के दिग्गज नेताओं में होती है. इस सीट पर सीधा मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच था.

पंजाब की अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट सूबे की हाई प्रोफाइल सीट थी. यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम मजीठिया मैदान में थे. दोनों की गिनती सूबे के दिग्गज नेताओं में होती है. इस सीट पर सीधा मुकाबला इन्हीं दोनों उम्मीदवारों के बीच था. लेकिन बाजी एक ऐसा नेता ने मारी है जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को मालूम है. इस सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर ने बड़े अंतर से दोनों दिग्गज नेताओं को हराया है. जीवन ज्योत कौर को 39,679 वोट मिले तो वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के खाते में 32929 वोट आए. बिक्रम मजीठिया को 25188 वोट मिले. वह तीसरे नंबर पर रहे.  

अमृतसर ईस्ट सीट सुर्खियों तब आई जब शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अपने साले और मजीठा से तीन बार के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया को नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ उतारा.पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी सेफ सीट मजीठा छोड़ी. यहां से उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया ने उतरीं और 25,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत गईं.
Punjab Election Result 2022: सिद्धू और बिक्रम मजीठिया में से एक की जीत की हो रही थी बात, बाजी मार गई ये नेता

आज तक कोई चुनाव नहीं हारे थे सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू साल 2004 में राजनीति में आए और छा गए. उन्होंने अमृतसर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के आर एल भाटिया को 90 हजार वोटों से शिकस्त दी थी. 2009 के लोकसभा चुनाव में वह दोबारा जीते, लेकिन 2014 में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया. हालांकि पार्टी ने राज्यसभा के रास्ते उन्हें संसद भेजा.

सिद्धू 2017 में कांग्रेस से जुड़े. और अमृतसर ईस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ा.  उन्हें 60 हजार 477 वोट मिले थे. उन्होंने अकाली-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार राजेश कुमार हनी को 42 हजार 809 वोटों से हराया. हनी को सिर्फ 17,668 वोट हासिल हुए थे. तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के सर्बजोत धंजल रहे थे, जिन्हें 14 हजार 715 वोट मिले थे. यानी पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज तक कोई चुनाव नहीं हारे थे. 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के 5 राज्यों में खराब प्रदर्शन पर आया राहुल गांधी का पहला बयान, जानें क्या कहा?

Uttarakhand Election Result 2022: बड़ी जीत की ओर बीजेपी, लेकिन अपनी ही सीट नहीं बचा पाए सीएम पुष्कर सिंह धामी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget