एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: तेलंगाना चुनाव में हावी हो रहा जाति और धर्म का फैक्टर, कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस के मेनिफेस्टो में दिख रहा इसका असर

Election News: इस बार का तेलंगाना चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. यहां तीनों बड़े दलों ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है. वोटरों को लुभाने के लिए मेनिफेस्टो में जाति और धर्म का फैक्टर भी दिख रहा है.

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में मतदान के लिए 6 दिन बचे हैं. यहां सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस चुनावी मैदान में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), कांग्रेस और बीजेपी तीन अहम खिलाड़ी हैं. तीनों ही पार्टियां तेलंगाना के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर चुकी हैं. कोई धर्म के सहारे वोटर को लुभाने में लगा है तो किसी ने जाति का मुद्दा उठाकर मतदाता को साधने का प्लान बनाया है.

देखना ये है कि वोटर किस मेनिफेस्टो को तरजीह देते हुए मतदान करेगा. फिलहाल नतीजों से हटकर देखें तो तीनों ही दल अपने-अपने मेनिफेस्टो को बेहतर बता रहे हैं और जनता के भारी समर्थन का दावा कर रहे हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे तेलंगाना चुनाव में भी जाति और धर्म का फैक्टर अहम होता जा रहा है.

बीजेपी के मेनिफेस्टो में धर्म और ओबीसी कार्ड

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में धर्म आधारित आरक्षण को हटाने, रोहिंग्या और अन्य अवैध आप्रवासियों का निर्वासन, गोहत्या के खिलाफ कार्रवाई करने जैसे वादे किए हैं. धर्म से अलग बीजेपी ने जाति के जरिये भी वोटरों को लुभाने की कोशिश की है. पार्टी ने ओबीसी समुदाय से मुख्यमंत्री, विशेष बीसी विकास निधि और एससी और एसटी की रिक्तियों को तेजी से भरने का वादा किया है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में अनुसूचित जाति के पुनर्वर्गीकरण का वादा किया था. यह एक ऐसा मुद्दा है जो तीन दशकों से अधिक समय से लटका हुआ है और मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (एमआरपीएस) की नेता मंदा कृष्णा मडिगा इसके लिए सभी उपलब्ध मंचों पर लड़ रहे हैं. एमआरपीएस का कहना है कि 22% एससी कोटा का लाभ मडिगा लोगों को नहीं मिला है, जो इस श्रेणी में बड़ा जाति समूह हैं.

कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का किया वादा

जाति के मोर्चे को भुनाते हुए कांग्रेस भी आगे निकलने की होड़ में है. कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में जाति जनगणना और आनुपातिक आरक्षण का वादा किया है. कांग्रेस सबसे बड़े जाति-आधारित वोट बैंक के उद्देश्य से बीसी को लुभाने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा कांग्रेस ने जाति जनगणना का वादा किया है. कांग्रेस के राहुल गांधी हर जनसभा में यह वादा कर रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जातिगत जनगणना कराएंगे.

बीआरएस पर पिछले वादे पूर न हो पाने का दबाव

बीआरएस वैसे तो एससी-एसटी और ओबीसी को साथ लेकर चलने की बात कह रही है, लेकिन उसके सामने चुनौती ये है कि वह फिलहाल अपने पिछले वादे को ही पूरा नहीं कर पाई है. उसने एक दलित मुख्यमंत्री नियुक्त करने की बात कही थी. बीआरएस ने अपने चुनावी प्रचार में जो 104 उपलब्धियां गिनाई हैं उनमें से केवल 11 को ही जाति, समुदाय या धर्म से जोड़ा जा सकता है. तेलंगाना में मडिगा एससी आबादी का 65% हिस्सा है. राजैया को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया. तेलंगाना की सत्तारूढ़ सरकार में मडिगा जैसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जिसकी पहचान हो सके.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

ये भी पढ़ें

Raymond Group: सिंघानिया फैमिली में झगड़े से रेमंड के शेयरों को बड़ा झटका, चंद दिनों में घट गई 1500 करोड़ रुपये कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
Parliament Session 2026 Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
Parliament Session 2026 Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद, वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद
Embed widget