एक्सप्लोरर

UP Assembly Elections 2022: करियर में पहली बार विधायिकी लड़ेंगे Akhilesh Yadav, यूपी के रण में इस क्षेत्र से चुनाव में उतरने की अटकलें

UP Election 2022: फिलहाल अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं और उन्होंने कभी विधायिकी का चुनाव नहीं लड़ा है. लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो कहां से.

Akhilesh Yadav May Contest Election: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और वह राज्य की हर सीट पर दमखम झोंकेंगे. 

फिलहाल अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं और उन्होंने कभी विधायिकी का चुनाव नहीं लड़ा है. लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि अगर अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे तो कहां से. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव के आजमगढ़ की किसी सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है. वे नहीं चाहते कि अपने गढ़ इटावा या मैनपुरी से चुनाव लड़ें. एक बड़ा मैसेज देने के लिए वे पूर्वांचल से ही किस्मत आजमाना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर दवाब बढ़ गया था. 

UP Assembly Elections: योगी के लड़ने का दवाब या पार्टी की इच्छा? किन कारणों से अखिलेश ने बनाया विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड

वहीं इन खबरों के बीच सपा संरक्षक और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. बीजेपी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने भगवा दल का दामन थामा. यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों से हमेशा से प्रभावित रही हैं और अब वह बीजेपी की सदस्यता लेकर राष्ट्र की आराधना करने निकल पड़ी हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा से प्रधानमंत्री जी से प्रभावित रही हूं. मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है. राष्ट्र धर्म मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. मैं बस, यही बोलना चाहती हूं कि अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं.’’उन्होंने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुरूप जो भी कर सकती हैं, बीजेपी के लिए करेंगी.

वहीं अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के मद्देनजर मौर्य ने उनपर चुटकी लेते कहा कि वह सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से व उनके सिराथू से लड़ने की भी घोषणा की जा चुकी है लेकिन अभी तक अखिलेश अपनी सीट का फैसला नहीं कर सके हैं.

पढ़ें- Election 2022: एक से ज्यादा कितनी सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं नेता? क्या है इसका नियम, क्यों बदलाव की होती रही है मांग

मौर्य ने कहा, अखिलेश यादव अक्सर दावा करते रहते हैं कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बहुत विकास कार्य किए हैं लेकिन आश्चर्य यह हो रहा है कि वह अपने लिए एक सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Election Dates 2026: दो चरण, 824 सीटें और 17.4 करोड़ मतदाता, जानें 5 राज्यों में होने वाले चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी बातें
दो चरण, 824 सीटें और 17.4 करोड़ मतदाता, जानें 5 राज्यों में होने वाले चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Election Dates 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें पांचों राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें 5 राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget