एक्सप्लोरर

UP Election: 125 कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 40% महिलाओं को टिकट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव

UP Assembly Elections 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है.

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress Leader Priyanka Gandhi) ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है. प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है.

125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, ''125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं. हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों.'' उन्होंने कहा, ''पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है. हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे.''

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट दिया है.

  • नोएडा से पंखुड़ी पाठक
  • लखनऊ सेंट्रल से सदफ जफर, सदफ NRC विरोधी आंदोलन में जेल गई थीं.
  • रामपुर खास से आराधना मिश्रा (मौजूदा विधायक)
  • सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों के लिए आवाज उठाने वाले नेता को उम्भा से टिकट
  • शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को टिकट
  • हस्तीनापुर से आर्चना गौतम

हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की- प्रियंका

प्रियंका ने कहा, ''इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं. एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है.'' उन्होंने कहा, ‘’पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है. आज यूपी में तानाशाही सरकार है. हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है.''

नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’ये हर चुनाव में होता है. कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते हैं. कुछ घबरा जाते हैं. हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है. किसी के जाने से दुख तो होता ही है.’’

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.

यह भी पढ़ें-

UP Elections: यूपी में बीजेपी और सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानिए किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी

Coronavirus Cases Today: देश में बेलगाम कोरोना केस में 27% की भारी उछाल, 24 घंटों में 2 लाख 47 से ज्यादा नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 5488 संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
Assembly Election 2026 Live: CM ममता बनर्जी ने मालदा घेराव के लिए AIMIM को दोषी ठहराया, BJP और कांग्रेस पर 'उकसाने' का आरोप
Live: CM ममता बनर्जी ने मालदा घेराव के लिए AIMIM को दोषी ठहराया, BJP और कांग्रेस पर 'उकसाने' का आरोप
Tamil Nadu BJP Candidate List: तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कई बड़े चेहरों को टिकट, अन्नामलाई का नाम गायब
तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कई बड़े चेहरों को टिकट, अन्नामलाई का नाम गायब
Bengal Election 2026: 'मैं पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा, ओवैसी असली लीडर', मिथुन चक्रवर्ती का बयान वायरल
'मैं पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा, ओवैसी असली लीडर', मिथुन चक्रवर्ती का बयान वायरल

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget