एक्सप्लोरर

WB Panchayat Polls 2023: पश्चिम बंगाल में आर्टिकल 355 लगाने की मांग, सुकांत मजूमदार बोले- ममता सरकार...

BJP On TMC: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भी सियासी हलचल तेज है. इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुकांत मजूमदार ने उठाई राज्य में आर्टिकल 355 लगाने की मांग.

West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई पंचायत चुनाव हिंसा की वजह से काफी सुर्खियों में है. ऐसे में राज्य के दो शीर्ष बीजेपी नेताओं ने रविवार (16 जुलाई) को भविष्यवाणी की है. बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली वर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार अगले पांच-छह महीने के भीतर गिर सकती है. 

उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सदस्य और केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने अपनी भविष्यवाणी के पीछे तर्क बताए बिना कहा, "मैं गारंटी दे सकता हूं कि वर्तमान राज्य सरकार पांच-छह महीने से अधिक नहीं चलेगी" उन्होंने राज्य में संविधान के आर्टिकल 355 लगाने की भी मांग की. 

'गिर सकती है टीएमसी सरकार'
शांतनु ठाकुर की ओर से यह भविष्यवाणी करने के कुछ घंटों बाद, पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बालुरघाट से पार्टी के लोकसभा सदस्य सुकांत मजूमदार ने भी कुछ विस्तार से इसी तरह की भविष्यवाणी की. मजूमदार ने कहा, "राज्य सरकार पांच-छह महीने के भीतर किसी भी समय गिर सकती है. राज्य सरकार कैसे काम करती है? यह निर्वाचित विधायकों के समर्थन के कारण है. यह संभव है कि कभी भी विधायकों का एक समूह अपना समर्थन वापस ले ले."

मजूमदार ने इसके साथ ही आर्टिकल 355 की बात की. उन्होंने पंचायत चुनाव में हुई व्यापक हिंसा का हवाला देते हुए राज्य में संविधान के आर्टिकल 355 लगाने की फिर मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि बंगाल की मौजूदा स्थिति पर केंद्र सरकार के दखल की जरूरत है. मजूमदार ने बताया, "मान लीजिए कि कोई जन आंदोलन है और दबाव के कारण विधायकों का एक समूह इस्तीफा दे देता है. यह एक और संभावना है." उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कोई भी संभावना कभी भी सामने आ सकती है.

क्या है आर्टिकल 355?
संविधान का आर्टिकल 355 आपातकालीन प्रावधानों का हिस्सा है जो संविधान के भाग XVIII में शामिल है. जिसमें कहा गया है कि "केंद्र का यह कर्तव्य होगा कि वह बाहरी आक्रमण और आंतरिक अशांति से प्रत्येक राज्य की रक्षा करें, साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करे कि प्रत्येक राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार कार्य करें.

टीएमसी ने किया पलटवार
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसी तरह के कई अनुमान लगाए थे. उन्होंने कहा, "अब वे समय बताकर भविष्यवाणी कर रहे हैं. उन्हें ऐसी भविष्यवाणियां करने दीजिए. उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे. बीजेपी का पश्चिम बंगाल में कोई जनाधार नहीं है."

ये भी पढ़ें- WB Panchayat Elections 2023: BJP की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, कहा- 'सरकार सेलेक्टिवली काम करती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके पास...' असम सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी बवाल
'उनके पास...' असम सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी बवाल
Tamil Nadu Assembly Elections: थोल थिरुमावलवन नहीं लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, क्यों किया ये फैसला?
Tamil Nadu Assembly Elections: थोल थिरुमावलवन नहीं लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, क्यों किया ये फैसला?
EC का एक्शन, सुवेंदु अधिकारी की रैली में सुरक्षा चूक, चुनाव आयोग ने 4 पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड
EC का एक्शन, सुवेंदु अधिकारी की रैली में सुरक्षा चूक, चुनाव आयोग ने 4 पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड
BJP ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी की 5 प्रत्याशियों की लिस्ट, इन 3 सीटों पर बदले उम्मीदवार
BJP ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी की 5 प्रत्याशियों की लिस्ट, इन 3 सीटों पर बदले उम्मीदवार

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी करेंगे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
MS Dhoni IPL 2026: क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया,
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया, "बेटी हुई है"
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
Embed widget