एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से मुक्त हुए अभिनेता किरण कुमार

14 मई से खुद को कर रखा था होम क्वारंटीन, आज आए नतीजे में कोरोना नेगेटिव होने की बात सामने आयी

मुम्बई : हिंदी, गुजराती व भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गये थे. किरण कुमार कोरोना टेस्ट के बाद 14 मई को इस बात का पता चला था कि वे भी कोरोना पॉजिटिव हैं. लेकिन आज आये कोरोना टेस्ट के तीसरे नतीजे में उनके कोरोना नेगेटिव होने की बात सामने आयी है.

इस मौके पर एबीपी न्यूज़ को जारी एक बयान में किरण कुमार ने कहा, "टेस्ट के नेगेटिव आने से मैं बेहद खुश हूं. मेरा परिवार अभी भी होम क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से पालन कर रहा है."

किरण कुमार ने आगे कहा, "मुझे कभी नहीं लगा था कि रोजाना तमाम तरह की सावधानियां बरतने के बाद मैं भी कभी कोराना का शिकार हो जाऊंगा. मैंने नहीं सोचा था कि पूरी तरह से सैनेटाइज से लगनेवाले मेरे घर पर कोरोना अपनी जगह बना लेगा." कोरोना से मुक्त हो जाने के मौके पर किरण कुमार ने अपना साथ देनेवाले परिवार के सभी सदस्यों, दोस्तों और कोरोना से लड़ रहे तमाम फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी विशेष रूप से धन्ववाद दिया.

उल्लेखनीय है कि कोरोना पॉजिटिव पाने जाने के बाद किरण कुमार ने कुछ दिन पहले एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था, "मुम्बई के एक अस्पताल में मेरा एक छोटा-सा मेडिकल उपचार किया जाना था, जिसके लिए मेरे कई तरह के टेस्ट लिये गये थे. इसी के तहत मेरा कोविड-19 टेस्ट भी लिया गया और 14 मई को मुझे इस बात का पता चला कि मुझे कोरोना पॉजिटिव हूं. मुझमें कोरोना वायरस का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं था - न सर्दी, न खांसी, न बुखार और न ही किसी तरह का कोई दर्द ही महसूस हुआ. एसिम्टमैटिक होने‌ के चलते मुझे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी और फिलहाल मैं सेल्फ आइसलेशन में अपने ही दो मंजिला घर में आराम से रह रहा हूं और सेल्फ आइसोलेशन के तमाम नियमों का पालन कर रहा हूं."

अपने‌ जमाने के मशहूर चरित्र अभिनेता जीवन के बेटे किरण कुमार ने 70 और 80 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में बतौर हीरो काम किया, लेकिन उन्हें उल्लेखनीय सफलता हासिल नहीं हुई और बाद में उन्होंने कई फिल्मों नेगेटिव किरदार निभाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई. हिंदी फिल्मों में कम होती लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने भोजपुरी और गुजराती फिल्मों का भी रुख किया और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़े स्टार के तौर पर उभरे. इसके‌ अलावा किरण कुमार ने कई हिंदी सीरियलों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
Ideas of India: 'होमबाउंड' की टीम के लिए बहुत खास है फिल्म, नीरज घेवान बोले - 'ये फिल्म हमारी रिस्पॉन्सिब्लिटी थी'
Ideas of India: 'होमबाउंड' की टीम के लिए बहुत खास है फिल्म, नीरज घेवान बोले - 'ये फिल्म हमारी रिस्पॉन्सिब्लिटी थी'
केरल हाई कोर्ट ने हटाया 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से बैन, एक्ट्रेस बोलीं- सच को देखा जाना चाहिए
केरल हाई कोर्ट ने हटाया 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से बैन, एक्ट्रेस बोलीं- सच को देखा जाना चाहिए
Friday Box Office Live: फ्राइडे को 'ओ रोमियो' कर रही कमाल, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों के 5 बजे तक का कलेक्शन
फ्राइडे को 'ओ रोमियो' ने जमाई धाक, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
Delhi Best Markets for Holi Shopping: होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
Embed widget