एक्सप्लोरर

आदित्य नारायण का श्वेता अग्रवाल के साथ हुआ 'रोका', तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण की श्वेता अग्रवाल के साथ रोका सेरेमनी हो गई है. ये सेरेमनी करवाचौथ के दिन हुई. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. रोका सेरेमनी में सिर्फ दोनों के परिवारों के लोग ही मौजूद रहे.

सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण की श्वेता अग्रवाल के साथ करवा चौथ के दिन रोका सेरेमनी हो गई है. आदित्य की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आदित्य ने पिछले महीने के आखिर में अपनी शादी का ऐलान किया था. आदित्य और श्वेता लगभग 10 साल से रिलेशनशिप में है. आदित्य ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह शादी की तैयारियां करने जा रहे हैं.

रोका सेरेमनी की जो तस्वीर सामने आई है, उसे आदित्य ने शेयर नहीं किया. इस तस्वीर को उनके पिता उदित नारायण के एक फैन पेज से शेयर किया गया. इस तस्वीर में आदित्य के पिता उदित नारायण और उनकी मां है. जबकि श्वेता की ओर से उनका परिवार है.  आदित्य और श्वेता दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं. आदित्य के हाथ में एक नारियल है, जबकि श्वेता के हाथ में शगुन की एक थाली है.

यहां देखिए आदित्य की रोका सेरेमनी की तस्वीर-

श्वेता के लिए जताया प्यार

एक दिन पहले आदित्य ने अपनी इस पोस्ट में होने वाली पत्नी श्वेता अग्रवाल के लिए भी प्यार दिखाया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,"हम शादी करने जा रहे हैं! मैं बहुत ही खुशनसीब हूं कि मुझे श्वेता और मेरी सोलमेट 11 साल पहले मिली और हम दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं. हम दोनों बहुत ही प्राइवेट लोग हैं और मानते है कि प्राइवेट लाइफ रखना काफी बेहतर है. शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं. दिसंबर में मिलूंगा."

मंदिर में हो सकती है शादी

आदित्य के पिता और जाने माने सिंगर उदित नारायण अपने इकलौते बेटे की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इस शादी को लेकर अपने कई अरमान ज़ाहिर किए तो साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने बेटे आदित्य को शादी से पहले क्या सलाह दी है. उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो अपने इकलौते बेटे की शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहते हैं लेकिन कोरोना को देखते हुए ऐसा संभव नहीं लगता.  उन्होंने बताया कि बेहद ही कम लोगों के बीच मुंबई के एक मंदिर में ये शादी कराई जाएगी. जिसमें कुछ खास और करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2020: बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बार खास अंदाज में मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें

पहले करवा चौथ पर Neha Kakkar ने अपने पति Rohanpreet Singh के साथ किया इस अंदाज में डांस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने साथ में खेली होली, बच्चों की तरह लगाया एक दूसरे को रंग, देखें वीडियो
सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने साथ में खेली होली, बच्चों की तरह लगाया एक दूसरे को रंग, देखें वीडियो
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
अल्लू अर्जुन की होने वाली भाभी नयनिका रेड्डी कौन हैं? अल्लू सिरीश की होने वाली वाइफ के बारे में जानें सब कुछ
अल्लू अर्जुन की होने वाली भाभी नयनिका रेड्डी कौन हैं? अल्लू सिरीश की होने वाली वाइफ के बारे में जानें सब कुछ
रामायण के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी! क्रिस्टोफर नोलन करेंगे फाइनल एडिट रिव्यू
रामायण के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी! क्रिस्टोफर नोलन करेंगे फाइनल एडिट रिव्यू

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget