एक्सप्लोरर

Aashram 3 trailer Review: बाबा इज बैक, बॉबी देओल का खतरनाक अंदाज! जानिए कैसा है ट्रेलर

Aashram 3 Trailer Review: बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम के सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए कैसा है ट्रेलर.

Aashram 3 trailer: एक बार फिर से लौट आया है, काशीपुर वाले बाबा का साम्राज्य, एक बार फिर से कानों में गूंजेगी जपनाम की आवाज, एक बार फिर से बाबा के काले मनसूबों का फैलेगा मायाजाल और एक बार फिर से बाबा की अंधेर नगरी में जुल्म मचाएगी हाहाकार. बाबा निराला लौट आया हैं जो इस बार और शक्तिशाली और चतुर हैं, जो इस इस बार सिर्फ बाबा का चोला ओढे नही बल्कि कलयुग का भगवान बनकर खुल्लम खुल्ला भक्तों के आस्था से खिलवाड़ करेगा क्योंकि अब तो ये आश्रम एक बदनाम आश्रम हो गया है.  एमएक्स प्लेयर ने अपनी इस मशहूर वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

प्रकाश झा ने इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है और इसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं इस एमएक्स ओरिजिनल सीरीज के सभी एपिसोड एमएक्स प्लेयर पर 3 जून से मुफ्त में स्ट्रीम होंगे.

आश्रम 3 ट्रेलर रिव्यू
आश्रम 3 के ट्रेलर की बात करें तो  ट्रेलर अच्छा है. बॉबी देओल शानदार लग रहे हैं और लग रहा है कि इस बार खौफ और ज्यादा फैलेगा.ट्रेलर देखकर ये उम्मीद जग रही है कि इस बार बाबा ज्यादा बवाल मचाएंगे. MX Playerका सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो हैआश्रम. ये शो एक महापाप के इर्द-गिर्द घूमता है, बाबा अपने हिसाब से हर नियम को मोड़ते रहते हैं..इस ट्रेलर में बाबा निराला ने कहा है निडर बनो. अब, सत्ता के लिए उसकी लालसा तेज हो गई है, जिससे वह अजेय हो गया है.  वह विश्वास करता है सब से ऊपर होना और सोचता है कि वह भगवान है. आश्रम की शक्ति चरम पर है.  इस 'बदनाम' आश्रम में महिलाओं का शोषण जारी है, नशीली दवाओं के व्यापार में लिप्त हैं और ये शहर की राजनीति को नियंत्रित करते हैं.
 
वही दूसरी ओर, भगवान निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है. क्या उजागर सिंह पम्मी को न्याय दिलाने और 'बदनाम' आश्रम का पर्दाफाश करने में मदद कर पाएंगे?

इस वेब सीरीज पर बात करते हुए निर्देशक प्रकाश झा ने कहा,"फिल्मे बनाना मेरा एक जुनून हैं, और ये मेरा सौभाग्य हैं कि मुझे उतने ही उत्साही और जोशीले एक्टर्स और टेक्निशीयन के साथ काम करने का मौका मिला,जिन्होंने मुझ पर अपना विश्वास जताया और कहानी को हुबहू वैसा ही दिखाया जैसा की मैं चाहता था. आश्रम के साथ भी हमने उसी जुनून, भाव और रोमांच को जिया हैं. साथ ही MX Player की ओरिजनल सीरीज होने नाते हमारा ये एक सफल एसोसिएशन रहा हैं जिसे दर्शकों का ढेरों प्यार मिला और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जानेवाली वेबसीरीज बनी. मैं एक बदनाम–आश्रम 3 पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता."

 बाबा निराला उर्फ बॉबी देओल कहते हैं , "मैं एक बार फिर से प्रकाश झा और MX Player साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं. प्रकाशजी के आश्रम की कहानी ने मुझे इस प्रोजेक्ट को साइन करने के लिए प्रेरित किया और मैं हमेशा इसका आभारी रहूंगा. हर अध्याय में बाबा का चरित्र  और गहरा दिखाई देगा और सीज़न 3 में इसका ऐसा रंग हैं जो दर्शकों को उनकी सीट पर बांधे रखेगा. इस सीरीज से जुड़ी एक बड़ी बात ये भी हैं कि इस सीरीज के द्वारा MX प्लेयर को भारत में किसी भी प्लेटफॉर्म के मुकाबले सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं और यह Youtube के बाद दूसरे नंबर पर है साथ ही ये ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया जिसका श्रेय प्रकाशजी की सम्मोहक कहानी को, MX Player की पहुंच और उस पर काम करने वाली पूरी टीम की मेहनत को जाता हैं. ये जानकर भी अच्छा लगा कि हमारे शो को आईपीएल के दो सीजन की तुलना में ज्यादा बार देखा गया है.  आश्रम एक शक्तिशाली और मनोरम श्रृंखला जिसने मुझे जीवन भर का अनुभव दिया है."

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष हैं.

ये भी पढ़ें: Sohail-Seema Khan Divorce: जब सीमा खान ने पहली बार कही थी सोहेल खान से अलग रहने की बात, कहा- 'हम अलग हैं लेकिन..'

Jayeshbhai Jordaar Review : एंटरटेनमेंट के साथ जरूरी मैसेज देती है ये फिल्म, रणवीर सिंह की जोरदार एक्टिंग

अमित भाटिया 15 साल से भी ज्यादा वक्त से मीडिया में काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज डिजिटल में एंटरटेनमेंट वीडियो को लीड करते हैं. बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ इंटरव्यू करते हैं. साथ ही फिल्मों के रिव्यू भी देते हैं. इनका शो बॉलीवुड किस्से भी काफी पॉपुलर है. टीवी में भी इनका एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शोज में लंबा अनुभव रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज्म का कोर्स किया. साल 2007 में उन्होंने स्टार न्यूज से करियर की शुरुआत की थी. करीब 3 साल टीवी टुडे नेटवर्क में भी काम कर चुके हैं. पढ़ने और घूमने के शौकीन हैं. नए लोगों से मिलना जुलना, नई नई जगहें देखना पसंद है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अपनी पोस्ट्स और वीडियो के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं.
Read
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दम लगा के हईशा' की रिलीज को हुए 11 साल, आयुष्मान खुराना ने बताया अपना फेवरेट सीन
'दम लगा के हईशा' की रिलीज को हुए 11 साल, आयुष्मान खुराना ने बताया अपना फेवरेट सीन
कौन हैं संगीता सोरनालिंगम? थलपति विजय के साथ कैसे हुई मुलाकात और क्यों लेने जा रही हैं तलाक
कौन हैं संगीता सोरनालिंगम? थलपति विजय के साथ कैसे हुई मुलाकात और क्यों लेने जा रही हैं तलाक
लक्ष्मीप्रिया देवी की 'बूंग' का नया पोस्टर, सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी बाफ्टा विनर फिल्म
लक्ष्मीप्रिया देवी की 'बूंग' का नया पोस्टर, सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी बाफ्टा विनर फिल्म
हेल्थ लाइसेंस विवाद में फंसा करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट, MCD ने दी सख्त चेतावनी
हेल्थ लाइसेंस विवाद में फंसा करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट, MCD ने दी सख्त चेतावनी

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget