हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर उदित नारायण ने आज यानि रविवार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर के 40 साल पूरे कर लिए. इंडस्ट्री में अपने 40 साल पूरे होने की खुशी में उदित नारायण अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने का ऐलान किया.
साल 1980 में फिल्म 'उन्नीस बीस' से अपनी करयर की शुरुआत करने वाले उदित नारायण ने कहा, "यह इंडस्ट्री मुझ पर मेहरबान रही है, इसने मुझे सब कुछ दिया। सभी लोगों के आशीर्वाद और प्यार की वजह से आज इंडस्ट्री में मैंने 40 साल पूरे कर लिए हैं।" साथ ही उदित ने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य भारतीय फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में जगह बनाना और इससे भी बढ़कर लोगों के दिलों में जगह बनाना रहा है. उदित नारायण खुद को मिले कई सम्मानों का श्रेय अपने प्रशंसकों को देते हैं.
