By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 17 Jul 2016 02:14 PM (IST)
नई दिल्ली: एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पा रही है. बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो जाने की वजह से फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ा है. फिल्म ने दो दिन में महज पांच करोड़ की कमाई की है. इससे पहले मस्ती सीरीज की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 2.5 करोड़ और शनिवार को भी 2.5 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से दो दिन में फिल्म महज 5 करोड़ का ही कारोबार कर पाई.‘‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’’ के निर्माताओं ने कहा कि फिल्म को रिलीज करने से तीन हफ्ते पहले इसके ऑनलाइन लीक हो जाने से फिल्म ‘‘मर’’ गई और उन्हें ‘‘काफी’’ नुकसान हुआ है. ‘‘मस्ती’’ सीरीज की तीसरी फिल्म लीक हो जाने के कारण इसके रिलीज का तारीख 22 जुलाई से बदलकर 15 जुलाई कर दी गई. निर्देशक इंद्र कुमार और फिल्म के कलाकार विवेक ओबराय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और उर्वशी रौतेला ने लीक होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर कमाई पर हो रहे असर को लेकर नाखुशी जताई. कुमार ने कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है. यह पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म के रिलीज होने से 17 दिन पहले यह लीक हो गई. इससे हमारी फिल्म मर गई. यह हमारे लिए कठिन समय है. हम दुखी और निराश हैं.’’ विवेक ने दावा किया, ‘‘हमें बड़ा नुकसान हुआ है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है क्योंकि फिल्म आधिकारिक रिलीज से तीन हफ्ते पहले लीक हो गई. यह करीब सौ करोड़ रूपये का नुकसान है.’’#GreatGrandMasti Fri 2.50 cr, Sat 2.50 cr. Total: ₹ 5 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 17, 2016
इजरायल- ईरान युद्ध की वजह से दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, कहा, 'मैं यहां सुरक्षित हूं'
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'द केरला स्टोरी 2' का राज, 'ओ रोमियो और 'बॉर्डर 2' को भी पछाड़ा
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
'रामायण' में 'लक्ष्मण' के किरदार के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं रवि दुबे, सोशल मीडिया पर दिखाई वर्कआउट की झलक
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात