स्टार कास्ट: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अरबाज खान, एमी जैक्सन, सीमा बिस्वास, निकेतन धीर
डायरेक्टर- सोहेल खान
रेटिंग: 1.5 स्टार
गोल्फ पर बनी ‘फ्रीकी अली’ एक बहुत ही स्लो फिल्म है जो रोमांटिक कॉमेडी तो है लेकिन आपको कहीं भी हंसी नहीं आएगी. सोहेल खान की लिखी हुई कहानी और उनकी निर्देशित इस फिल्म को नवाजुद्दीन अपनी बढ़िया एक्टिंग के बावजूद देखने लायक नहीं बना पाए हैं.
फ्रीकी अली में कॉमेडी और जो अच्छे सीन हैं वो सब आपको ट्रेलर में पहले ही दिख चुका है.
इस फिल्म में अली की कहानी को दिखाया गया है जो रोजी-रोटी के लिए वसूली का काम करता है और साथ ही अंडरगारमेंट्स बेचता है. अली को एक मौका मिलता है और अचानक ये मोहल्ले वाला प्रोफेशनल गोल्फर बन जाता है. इस दौरान उसे कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं.
फिल्म एक गौर करने वाला सीन भी अबतक ऐसा देखने को मिलता था कि सगाई के दौरान कुछ पता चलने पर अचानक ही लड़के वालों की तरफ से कोई उठता था और चिल्लाकर कहता था- ये सगाई नहीं हो सकती. इस फिल्म में इसका उल्टा हुआ है. अली की सगाई के समय जैसे ही लड़की के परिवार को जैसे ही पता चलता है कि लड़के का गारमेंट्स का नहीं अंडरगारमेंट्स का बिजनेस है. एक शख्स उठता है और कहता है- रूको, ये सगाई नहीं हो सकती. यहीं पर अली को महसूस होता है कि पैसे की बहुत अहमियत है.

फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ एमी जैक्सन भी हैं लेकिन समझ नहीं आता कि वो फिल्म में क्यों हैं. उनके पास पूरी फिल्म में दो चार ही डायलॉग हैं उसे भी वो ठीक से नहीं बोल पाती हैं. हां, उनकी वजह से फिल्म में ग्लैमर जरूर है. अली के दोस्त की भूमिका में अरबाज खान हैं जो बार-बार कॉमेडी करने की सिर्फ कोशिश करते हैं.
इस फिल्म के साथ आज बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘बार-बार देखो’ भी रिलीज हुई है. ऐसा माना जा रहा था कि ‘फ्रिकी अली’ बॉक्स ऑफिस पर ‘बार-बार देखो’ को कड़ी टक्कर देने वाली है लेकिन हकीकत ये है कि इन दोनों फिल्मों की कोई तुलना ही नहीं है. नवाजुद्दीन जैसे बेहतरीन एक्टर के साथ भी सोहेल खान इस फिल्म को ऐसा नहीं बना पाए कि देखा जा सके.
इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, निकेतन धीर, सीमा बिस्वास और आसिफ बसरा भी हैं जिनके पास ना करने के लिए कुछ ज्यादा था और ना ही ये लोग कर पाए हैं.
वहीं ‘बार-बार देखो’ एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म है जो ये मैसेज देती है कि जिंदगी कैलकुलेशन से नहीं चलती. यहां कोई मैथमेटिक्स काम नहीं आता. इसलिए जिंदगी ने जो मौका दिया है उसे हंसी-खुशी गुजार दो, जो है उसी पल को जियो, जो नहीं है उसके पीछे मत भागो क्योंकि क्या पता ‘कल हो ना हो’.
तो इस वीकेंड अगर आप कोई अच्छी फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘बार-बार देखो’ एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल