एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति के हाथों नेशनल अवॉर्ड नहीं मिलने से नाराज़ विनर्स ने कहा- समारोह में नहीं जाएंगे

ये पुरस्कार अब तक सिर्फ राष्ट्रपति के हाथों दिए जाते थे. लेकिन इस साल इसमें बदलाव कर दिया गया है.

नई दिल्ली: आज शाम राष्ट्रीय़ फिल्म पुरस्कार दिए जाने हैं लेकिन उससे पहले ही इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ये पुरस्कार अब तक सिर्फ  राष्ट्रपति के हाथों दिए जाते थे. लेकिन इस साल इसमें बदलाव कर दिया गया है. इस साल चुनिंदा विजेताओँ को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कार देंगे और बाकियों को सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी पुरस्कार देंगी. पुरस्कार देने से पहले कल रिहर्सल का कार्यक्रम हुआ. इस दौरान डायरेक्ट्रेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल के अधिकारियों ने अवॉर्ड जीतने वाले विजेताओं को बता दिया कि सभी लोगों को राष्ट्रपति के हाथों से पुरस्कार नहीं मिलेंगे. कुछ पुरस्कार स्मृति ईरानी भी देंगी. इस एलान के साथ ही कलाकारों में नाराजगी के सुर उभर आए हैं. कुछ विजेताओं ने स्मृति ईरानी के हाथ से पुरस्कार लेने को अपना अपमान बताया है.

समारोह का बायकॉट करेंगे विनर्स

विजेताओँ ने इस पर आपत्ति जताई है. करीब 62 कलाकारों ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि वो ना तो समारोह में जाएंगे और ना ही पुरस्कार लेंगे. फिल्म 'बाहुबली' के निर्माता प्रसाद देवीनेनी ने स्मृति ईरानी के हाथ से नेशनल अवॉर्ड दिए जाने को अपमान बताया है. प्रसाद को 'बाहुबली 2' के लिए बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है.

फिल्म 'टोकरी: द बास्केट' के लिए बेस्ट एनीमेशन फिल्म का नेशनल अवार्ड जीतने वाले सुरेश इरियत ने भी राष्ट्रपति के हाथ से सम्मान ना मिलने पर नाखुशी जाहिर की है.

राष्ट्रपति के हाथों नेशनल अवॉर्ड नहीं मिलने से नाराज़ विनर्स ने कहा- समारोह में नहीं जाएंगे

कल आधे घंटे तक चली बहस

जानकारी के मुताबिक रिहर्सल के बाद कुछ कलाकारों मे फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई. उन्होंने ये भी कहा कि अगर राष्ट्रपति के हाथों अवार्ड नहीं मिलेगा तो वो इसे बायकॉट कर सकते हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी रिहर्सल स्थल पर पहुंची. यहां उनके सामने भी विजेताओं ने अपना विरोध जताया. वहां पर करीब आधे घंटे तक इसे मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ. इस स्मृति ईरानी ने कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय की आज्ञा से ही कार्यक्रम में बदलाव हुआ है और वो उनकी भावनाएं राष्ट्रपति तक पहुचाएंगी.

यह भी पढें- National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रही क्षेत्रीय सिनेमा की धूम, यहां है पूरी लिस्ट

इस विरोध को लेकर राष्ट्रपति को चिट्ठी भी लिखी गई है. इस पर इंद्राणी चक्रबर्ती सहित कई बड़े कलाकारों ने दस्तखत किए हैं. इंद्राणी फिल्म लद्दाख चले रिक्शावाला की डायरेक्टर हैं जिसे बेस्ट एडवेंचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड दिया जाना है.

सिर्फ 11 विजेताओं को अवॉर्ड देंगे राष्ट्रपति

बता दें कि इस साल कुल 107 पुरस्कार दिए जाने हैं. अभी तक जो तय हुआ उसके मुताबिक राष्ट्रपति सिर्फ 11 पुरस्कार राष्ट्रीय देंगे. इसमें मरणोपरांत विनोद खन्ना और श्रीदेवी को दिया जाने वाला पुरस्कार शामिल है. ए आर रहमान और रिद्धि सेन को भी राष्ट्रपति से ही पुरस्कार मिलेगा लेकिन बाकी को स्मृति ईरानी से पुरस्कार मिलेगा.

बता दें कि इस साल के पुरस्कार वितरण समारोह के लिए जो निमंत्रण पत्र बनाया गया था उस पर भी लिखा था कि ''रामनाथ कोविंद, माननीय राष्ट्रपति अवार्ड देंगे'.  लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है.

इस साल मरणोपरांत अभिनेत्री श्रीदेवी को भी फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाएगा. ये अवॉर्ड लेने उनकी दोनों बेटियां और पति बोनी कपूर दिल्ली पहुंचे हैं. कल रिहर्सल के दौरान इनकी  वीडियो भी सामने आई है. यहां देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
'आपके जैसा सिर्फ एक ही है', आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो ने किया इमोशनल पोस्ट
'आपके जैसा सिर्फ एक ही है', आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो ने किया इमोशनल पोस्ट
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget