By: एजेंसी | Updated at : 19 Sep 2018 12:45 PM (IST)
नई दिल्ली: काफी समय से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे से दूर हैं. अब इस अभिनेत्री ने कहा है कि वो रुपहले पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. शिल्पा ने कहा है कि अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो वो फिर से बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हैं.
बता दें कि अपनी शादी और फिर बेटे के जन्म के बाद से 43 वर्षीय शिल्पा ने अभिनय से दूरी बना रखी है. उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आई - ‘अपने’ थी. हालांकि बाद शिल्पा शेट्टी लगातार टीवी पर बनी हुई हैं. अक्सर ही प्रमोशल इवेंट पर भी ये अभिनेत्री नज़र आती रहती हैं.

शिल्पा ने मंगलवार को कहा कि वह अभिनय में वापसी करने के लिए तैयार हैं क्योंकि अब वह इसके लिए समय निकाल सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं फिल्मों में वापसी कर सकती हूं क्योंकि अब मेरा बेटा साढ़े छह साल का होने वाला है.’’

इंस्टाग्राम पर शिल्पा शेट्टी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और अपडेट्स देती रहती हैं. कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा के आयोजन में काफी व्यस्त थीं. शिल्पा ने ये त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया. नाचते गाते शिल्पा अपने घर पर गणपति बप्पा को लेकर आईं और बड़े ही धमाकेदार तरीके से ये त्यौहार मनाया.
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
20 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, परेश रावल ने सीक्वल पर लगाई मुहर
हंगामे में बदला करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट, खराब मैनेजमेंट पर भड़के फैंस, वीडियो वायरल
2026 की बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकली ‘बॉर्डर 2’, जानें टॉप 5 हाईएस्ट बॉलीवुड फिल्मों के बारे
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' ने रिलीज से पहले ही बजट के 70% वसूले, जानें कैसे?
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी