एक्सप्लोरर

तारा सुतारिया और आदर जैन के अफेयर पर मां रीमा जैन ने पहली बार कही ये बात

तारा सुतारिया और आदर जैन के अफेयर पर आदर जैन की मां रीमा जैन ने बयान दिया है.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और रणबीर और करीना कपूर के चचेरे भाई आदर जैन के बीच रिश्ते की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं. अमिताभ बच्चन परिवार की ओर से रखी गई दीवाली की पार्टी के अलावा तारा की हालिया फिल्म 'मरजावां' की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी दोनों साथ नजर आए थे. इसके बाद से इन दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में आ गई हैं. अब इस मसले पर आदर जैन की मां रीमा जैन का बयान सामने आया है.

एक अंग्रेजी अखबरा 'मिरर' से आदर जैन और तारा सुतारिया के बीच रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "ये दोनों अभी यंग हैं और ऐसा कुछ नहीं है.'' उन्होंने इसके साथ ही कहा, ''इन दोनों को अभी जिंदगी में काफी आगे बढ़ना और काम करना है.'' क्या इन दोनों की रिलेशन पर फैमिली की सहमति है के सवाल पर उन्होंने बताया कि जिसे भी हमारा बेटा प्यार करेगा हम उसे पसंद करेंगे.

इंस्टाग्राम पर ये चैट हुआ था वायरल

तारा सुतारिया और आदर जैन इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. ऐसा ही एक इंटरेस्टिंग चैट दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर देखने को मिला था. इसमें आदर जैन ने तारा के साथ एक तस्वीर साझा की थी और कैप्शन में लिखा था, "जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं." इस पोस्ट में उन्होंने तारा को टैग भी किया था. इसका जवाब देते हुए तारा ने लिखा, "हमेशा तुम्हारे साथ हूं."

बीते दिनों जब तारा सुतारिया से आदर जैन को लेकर उनके रिलेशन की बात की गई तो उन्होंने कहा था कि वो आदर जैन से एक खास रिलेशन शेयर करती हैं. तारा ने कहा, ''मैं कुछ भी अनाउंस नहीं करना चाहती. लेकिन हां हम लोग साथ में काफी समय बिताते हैं. हम साथ में रेस्टोरेंट जाते हैं और नई-नई जगह घूमते भी हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''अभी के लिए मैं बस इतना कह सकती हूं कि हम एक दूसरे को पिछली दिवाली से जानते हैं. हम साथ में दिखाई भी देते हैं और हमारी तस्वीरें भी क्लिक की जाती हैं. हम साथ में वक्त बितातें हैं.'' तारा सुतारिया ने आदर जैन संग अपने रिलेशनशिप को लेकर तो कोई बड़ा ऐलान नहीं किया, लेकिन हां, इशारों-इशारों में उन्होंने ये जरूर बता दिया कि वो आदर जैन के साथ एक खास रिलेशन शेयर करती हैं.

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत 

आपको बता दें कि तारा सुतारिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में तारा, टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ नजर आई थीं. हाल में तारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें-

पति से अलग होने पर दीया मिर्जा बोलीं- जब साढ़े चार साल की उम्र में सह लिया था तो अब क्यों नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shah Rukh Khan Upcoming Films: बड़े पर्दे पर इस साल बजेगा शाहरुख खान का डंका! चार फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका, जानें- रिलीज डेट
बड़े पर्दे पर इस साल बजेगा शाहरुख खान का डंका! चार फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका
'तुम से ही' से 'पी लूं तक', मोहित चौहान के 5 सुपरहिट गाने, जो आज भी फैंस के दिलों पर करते हैं राज
'तुम से ही' से 'पी लूं तक', मोहित चौहान के 5 सुपरहिट गाने, जो आज भी फैंस के दिलों पर करते हैं राज
18 साल की उम्र में ही श्रेया घोषाल को मिल गया था नेशनल अवॉर्ड, जादुई आवाज से जीता दिल, ये 10 गानें हैं सबूत
18 साल की उम्र में ही श्रेया घोषाल को मिल गया था नेशनल अवॉर्ड, जादुई आवाज से जीता दिल, ये 10 गानें हैं सबूत
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget