एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ पर आमिर खान के भाई Faisal Khan ने दिया चौंकाने वाला बयान, परिवार के भी खोले राज

Faisal Khan On Sushant Singh Rajput: बिग बॉस का ऑफर ठुकराने का दावा करने वाले फैसल खान ने सुशांत सिंह राजपूत की डेथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. वहीं पारिवारिक विवाद के बारे में भी बताया है.

Aamir Khan Brother Faisal Khan Interview: आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल खान (Faisal Khan) पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में हैं. उन्‍होंने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्‍हें सलमान खान के कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के अगले सीजन के लिए एप्रोच किया गया था, मगर उन्‍होंने ऑफर को ठुकरा दिया. अब वह एक बार फिर से अपने लेटेस्‍ट इंटरव्‍यू को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह अपने पारिवारिक विवाद से लेकर सुशांत सिंह राजपूत के डेथ पर भी बात करते नजर आए हैं.

सुशांत की डेथ को बताया मर्डर

सुशांत की डेथ को फैसल मर्डर मानते हैं. टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में उन्‍होंने कहा, ‘’मैं तो जानता हूं कि उनका मर्डर हुआ है. कब केस खुलेगा या नहीं खुलेगा, ये तो आगे वक्‍त ही बताएगा. कई एजेंसियां लगी हुई हैं. जांच चल रही है. कई बार सच्‍चाई बाहर भी नहीं आ पाती है. मैं दुआ करता हूं कि सच बाहर आए, ताकि सबको पता चले.’’

परिवार पर लगाएं गंभीर आरोप

फैसल इंटरव्‍यू के दौरान पारिवारिक विवाद पर भी खुलकर बात करते नजर आए. उन्‍होंने भाई आमिर के साथ फिल्‍म ‘मेला’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, मगर बाद में वह पर्दे से गायब ही हो गए. फैसल की मानें तो वह कई पारिवारिक मामलों में फंस गए थे, जिसकी वजह से उन्‍होंने फिल्‍म इंडस्‍ट्री से दूरी बना ली.

फैसल ने कहा कि अपनों से लड़ना बहुत मुश्किल होता है. दुनिया से तो हर कोई लड़ लेता है. उनके मुताबिक, परिवार वालों ने बोला कि वे पागल हो गए हैं. आमिर ने गार्ड लगवा दिए. उनका फोन छीन लिया गया. दुनिया से कट ऑफ कर के उन्‍हें कैद कर दिया गया. दवाइयां भी दी गईं. काफी समय तक उन्‍होंने यह सब कुछ झेला.

फैसल ने बताया कि बाद में उन्‍होंने अपने परिवार को छोड़ दिया और उन पर केस कर दिया, जिसे वह जीत गए. कोर्ट ने कहा कि वह पागल नहीं हैं. दूसरी शादी के बाद उनके पिता अलग रहने लगे थे, मगर उस दौरान उन्‍होंने उनका साथ दिया. केस जीतने के बाद उन्‍होंने स्क्रिप्‍ट राइटिंग का काम शुरू किया.

इसलिए ठुकराया ‘बिग बॉस’ का ऑफर

फैसल (Faisal Khan) बॉलीवुड बायकॉट और बॉक्‍स ऑफिस परफॉर्मेंस पर भी बात करते दिखे. उन्‍होंने यह भी बताया कि पहले भी उन्‍हें बिग बॉस का ऑफर मिला था. उस वक्‍त वह पैसों के लिए इसमें हिस्‍सा भी लेना चाहते थे, मगर उनके पास किसी का फोन आया और बात खत्‍म हो गई. अब फिर से उनको एप्रोच किया गया है, मगर उन्‍होंने मना कर दिया. अब वह लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहते हैं और आजादी से अपनी जिंदगी एंजॉय करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें:- 

GodFather Song Promo: 'गॉडफादर' के फर्स्‍ट सॉन्‍ग का प्रोमो रिलीज, चिरंजीवी और सलमान का स्‍वैग देख क्रेजी हुए फैंस

Mouni's Baby Plan: आलिया भट्ट के बाद क्या करियर के पीक पर मौनी रॉय भी सुनाएंगी खुशखबरी ? बेबी प्लानिंग पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sara Tendulkar Photos: पिंक साड़ी में गजब लगीं सारा तेंदुलकर, भाई की शादी में लूट ली सारी लाइमलाइट
पिंक साड़ी में गजब लगीं सारा तेंदुलकर, भाई की शादी में लूट ली सारी लाइमलाइट
‘धुरंधर द रिवेंज’ से पहले 1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget