एक्सप्लोरर

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने अभिषेक बनर्जी को निकाल दिया था? कंट्रोवर्सी पर 'जना' ने तोड़ी चुप्पी

Abhishek Banerjee Reaction: अभिषेक बनर्जी की दो फिल्में बीते हफ्ते रिलीज हुई हैं. उनकी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दो फिल्मों के साथ वो एक कंट्रोवर्सी का भी हिस्सा बन गए हैं.

Abhishek Banerjee Reaction: अभिषेक बनर्जी बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने साइड रोल करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनकी एक्टिंग में इतना दम होता है कि हर कोई उनका फैन हो जाता है. फिर वो चाहे कॉमेडी हो या सीरियस. हर रोल में अभिषेक खुद को बखूबी ढाल लेते हैं. इसी वजह से आज के समय में वो मेकर्स के फेवरेट एक्टर बने हुए हैं. अभिषेक एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ एक कास्टिंग कंपनी भी चलाते हैं. जिसे लेकर वो इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स की माने तो अभिषेक के धर्मा प्रोडक्शन ने एक्टर को कास्टिंग से निकाल दिया था. इस कंट्रोवर्सी पर अभिषेक ने चुप्पी तोड़ी है.

अभिषेक ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें करण मल्होत्रा की अग्निपथ से जाने के लिए कहा गया था क्योंकि वो उनकी कास्टिंग च्वाइस से इंप्रेस्ड नहीं थे. अभिषेक ने अब स्टेटमेंट शेयर करके बताया है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया है. उनका कहने का ये मतलब नहीं था.

अभिषेक ने शेयर किया स्टेटमेंट
अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है. जिसमें लिखा है-'इस हफ्ते मुझे दो फिल्मों की रिलीज और एक कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा है. मैं धर्मा प्रोडक्शंस की अग्निपथ (2012) की कास्टिंग प्रोसेस के दौरान मेरी कंपनी कास्टिंग बे को नौकरी से निकालने के बारे में बहुत सी रिपोर्ट पढ़ और सुन रहा हूं. दुर्भाग्य से, इस स्थिति को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया गया है और हमारे ऊपर आरोप लगाया गया है.एक पॉडकास्ट/इंटरव्यू में, मैंने हमारी बर्खास्तगी का कारण बताया था, जिसमें ये एक्सपेस्ट किया कि हम अग्निपथ के लिए निर्देशक करण मल्होत्रा ​​के विज़न के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए थे. मैंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि उस समय अनमोल और मैं काफी यंग थे, लगभग 20 से 23 साल के, और किसी बड़ी कमर्शियल फ़िल्म के लिए कास्टिंग का बहुत कम या बिल्कुल भी अनुभव नहीं था, जिसके कारण शायद हमने प्रोजेक्ट के लिए करण ​​की ज़रूरतों को गलत तरीके से समझा.'

अभिषेक ने आगे लिखा-'मैंने धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से किसी भी तरह के गलत काम का आरोप या सुझाव नहीं दिया है. वास्तव में, मैं धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं. मैंने हमारे निकाले जाने के बारे में करण जौहर से कभी बात नहीं की, फिर भी कुछ रिपोर्टों में झूठा दावा किया गया है कि उन्होंने ही हमें निकाला. यह फैसला वास्तव में करण ​​की टीम ने लिय था, और मैंने अपनी गलतियों को एक्सपेप्ट किया. मैंने यह कहानी युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए साझा की कि भले ही आप असफल हों या किसी बाधा का सामना करें, आप हमेशा वापस उछाल सकते हैं, जैसा कि हमने किया. हमने धर्मा के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिसमें ओके जानू, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2, कलंक और हाल ही में रिलीज हुई किल और ग्यारह ग्यारह शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, धर्मा ने मुझे अजीब दास्तां में एक एक्टर की तरह कास्ट किया. धर्मा हमेशा मेरे और मेरी कंपनी कास्टिंग बे के लिए बहुत अच्छा रहा है. यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे हम रिस्पेक्ट देते हैं.पीएस: मैं ये किसी हैम्पर के लिए पोस्ट नहीं कर रहा हूं. अभिषेक बनर्जी.'

ये भी पढ़ें: Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ ओटीटी पर कब और कहां हो रही रिलीज? फौरन नोट कर लें प्लेटफॉर्म और तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?
Toxic Trailer: ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर कर बता दिया टाइम
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आज कितने बजे होगा रिलीज? यश ने टाइम किया अनआउंस
जुहू में घर खरीदना वरुण-नताशा के लिए नहीं था आसान, सोसाइटी ने लिया था इंटरव्यू
जुहू में घर खरीदना वरुण-नताशा के लिए नहीं था आसान, सोसाइटी ने लिया था इंटरव्यू
51 की उम्र में भी सिंगल हैं अमीषा पटेल, गदर एक्ट्रेस ने बताया क्यों कभी नहीं करेंगी शादी
51 की उम्र में सिंगल रहकर खुश हैं अमीषा पटेल, बताया क्यों कभी नहीं करेंगी शादी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget