एक्सप्लोरर

अपने ऊपर बन रही फिल्म में पूरा जीवन देखना चाहती हैं एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी पर दीपिका पादुकोण फिल्म लेकर आ रही हैं. लक्ष्म की अब यही इच्छा है कि उन पर बन रही फिल्म में उनके पूरे जीवन को विस्तार से दिखाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगे और तेजाब हमले की पीड़िताओं के प्रति लोग जागरूक हों.

नई दिल्ली: आज से 13 साल पहले एक 15 साल की लड़की पर जब एक प्यार के अंधे ने अपनी खीझ मिटाने के लिए तेजाब फेंका था, तो उस घटना से उजड़ चुकी उस किशोरी को इस बात का बिल्कुल इल्म नहीं था कि उसकी जिंदगी एक समय कुछ इस दिशा में मोड़ लेगी, जहां आज वह है. जी हां, तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर मेघना गुलजार जैसी मशहूर निर्देशक आज फिल्म बनाने जा रही हैं, और बॉलीवुड की एक सबसे खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लक्ष्मी के किरदार में होंगी.

लक्ष्मी की अब यही इच्छा है कि उन पर बन रही फिल्म में उनके पूरे जीवन को विस्तार से दिखाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगे और तेजाब हमले की पीड़िताओं के प्रति लोग जागरूक हों.

लक्ष्मी 15 साल की थीं, तभी वर्ष 2005 में एक 32 वर्षीय शख्स ने एक तरफा प्यार में विफल होने पर उनपर तेजाब फेंक दिया था, और यहीं से लक्ष्मी के जीवन की चुनौतियां शुरू हुईं, जो आज भी जारी हैं. लेकिन आज उनका यही चुनौती भरा जीवन किसी फिल्मकार के लिए एक विषय वस्तु बन गया है. उनके जीवन पर फिल्म बन रही है. लक्ष्मी को आखिर कैसा लग रहा है?

लक्ष्मी ने कहा, "दो साल पहले मैंने इस फिल्म के लिए करार किया था. बहुत खुशी हो रही है कि दीपिका मेरा किरदार निभा रही हैं. इससे समाज को एक संदेश जाएगा, लोग जागरूक होंगे, और तेजाब हमले में जिंदा बचे जो लोग अबतक घर से बाहर नहीं निकले हैं, वे घर से बाहर निकलेंगे."

लक्ष्मी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने साल 2014 में 'इंटरनेशनल वुमेन ऑफ करेज' अवॉर्ड से सम्मानित किया था. इस फिल्म की योजना के बारे में उन्होंने कहा, "दरअसल, मेघना गुलजार जी ने मुझे खुद ही बोला था कि मैं आप पर फिल्म बनाना चाहती हूं. यह मेरा कोई आइडिया नहीं था, यह उन्हीं का विचार था. यह उन्हीं की योजना है."

क्या दीपिका से इस फिल्म के संबंध में मुलाकात, बात हुई है? लक्ष्मी कहती हैं, "मैं दीपिका से तीन बार अलग-अलग कार्यक्रमों में मिल चुकी हूं, लेकिन फिल्म के सिलसिले में मेरी उनसे अभी कोई बातचीत नहीं हुई है."

उल्लेखनीय है कि दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैं. फिल्म की पटकथा के बारे में लक्ष्मी कितना जानती हैं? "हां, थोड़ी बहुत सुनी है, पर अभी डिटेल्स में उसे नहीं देखा है. उस पर अभी काम चल रहा है."

फिल्म की कहानी में कोई नाटकीयता भी है, या जीवन की वास्तविक घटनाओं पर ही यह आधारित है? उन्होंने कहा, "मुझसे जो भी कुछ पूछा गया है, मैंने उसे बताया है. कहानी उसी के इर्द-गिर्द चल रही है. पर मैं चाहती हूं कि मेरी पूरी लाइफ पर फिल्म बने. इस पर मेघना जी से मेरी लगातार बातचीत होती रहती है."

तो क्या लक्ष्मी भी इस फिल्म के साथ किसी रूप में जुड़ रही हैं? उन्होंने कहा, "नहीं, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है. इसमें सिर्फ मेरे जीवन की कहानी भर है."

एक तरफ दीपिका पादुकोण, और दूसरी तरफ तेजाब हमले की एक शिकार का किरदार. अपने किरदार में दीपिका को देखकर लक्ष्मी को कैसा लगता है? उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है कि दीपिका मेरी भूमिका निभाएंगी. बहुत खुशी हो रही है. फिल्म को लेकर उत्साहित हूं कि जल्दी से मेरी फिल्म आए और मैं उसे देखूं, अपनी जिंदगी अपनी आंखों से देखूं."

हादसे के बाद लक्ष्मी ने कभी सोचा भी था कि उनके जीवन पर फिल्म बनेगी? उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था. कभी नहीं सोचा था. यह तो बहुत बड़ी चीज है."

लक्ष्मी ने आगे कहा कि हादसा होता है तो इतनी सारी चीजें घटती हैं कि आप इतना सब कुछ सोच नहीं पाते कि आगे आने वाली जिंदगी कैसी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget