एक्सप्लोरर

इंदर कुमार को लेकर एक्टर सुनील पाल ने किए कई खुलासे, बताया डिप्रेशन का शिकार

इंदर कुमार की वीडियो को लेकर अलग-अलग दावों के बीच अब उनके को-स्टार सुनील पाल सामने आए हैं और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सुनील पाल ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि मौत से पहले इंदर का व्यवहार पहले के मुकाबले काफी बदल गया था

मुंबई: इंदर कुमार की वीडियो को लेकर अलग-अलग दावों के बीच अब उनके को-स्टार सुनील पाल सामने आए हैं और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सुनील पाल ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया कि मौत से पहले इंदर का व्यवहार पहले के मुकाबले काफी बदल गया था. सुनील पाल ने कहा ''इंदर कुमार की ये जो वीडियो है वो फिल्म का सीन है या रियल वीडियो है ये कह पाना मेरे लिए मुश्किल है. लेकिन मैंने फिल्म के सेट पर उन्हें काफी हताश और निराश देखा था. वो ज्यादा किसी से बात नहीं करते थे और क्योंकि उन्होंने इससे पहले कई बड़े बजट की फिल्में की थी और ये फिल्म छोटे बजट की फिल्म थी और वो इस बात से नाखुश थे. '' सुनील पाल ने बताया कि शूटिंग के दौरान भी इंदर कुमार काफ़ी डिस्टर्ब रहते थे, काफ़ी स्मोक करते थे और काफ़ी शराब पीते, शायद वो‌ डिप्रेशन का शिकार थे और उनका व्यवहार नॉर्मल नहीं था. गौर करने वाली बात है कि बतौर अभिनेता इंदर की आख़िरी फ़िल्म 'फटी पड़ी है यार' में भी इंदर एक स्ट्रगलर की भूमिका में हैं और बताया जा रहा है कि वायरल हुआ वीडियो फ़िल्म का ही‌ एक हिस्सा है. ऐसे में‌ जब मैंने सुनील से पूछा तो उन्होंने बताया कि इंदर के साथ फ़िल्म‌ में‌ उनके काफ़ी कम सीन्स हैं और वो‌ पूरी होने के बाद फ़िल्म देखने भी गये थे, मगर निजी वजहों से बार बार फोन आने‌ की वजह से उन्हें बार बार बाहर जाना पड़ रहा था, ऐसे में ये सीन फ़िल्म में होगा तो भी उन्हें इस बात की जानकारी नही‌ं है.‌ इंदर के वकील ने किया ये दावा  इस वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहें हैं अब इसी बीच इंदर कुमार के वकील का एक बयान सामने आया है. इंदर कुमार के वकील अशोक सरावगी ने इस मामले पर बात करते हुए इस ओर इशारा किया है कि ये वीडियो किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि असली वीडियो है. वकील अशोक सरावगी ने एबीपी न्यूज से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि इंदर कई बार उनसे आत्महत्या की बातें किया करते थे और उन्होंने इसकी कोशिश भी की थी. अशोक सरावगी ने कहा, ''इंदर रेप के इल्ज़ाम से काफी परेशान थे. वो इतने व्यथित रहते थे कि मुझसे आत्महत्या‌ करने की बातें करते थे.'' ये भी पढ़ें : क्या इंदर कुमार ने सच में किया था सुसाइड? वायरल हो रहे वीडियो से उठे सवाल अशोक ने ये भी दावा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो इंदर ने ख़ुद बनाया था, जिसे फ़िल्म में‌ बाद में इस्तेमाल किया गया है. वकील ने बताया कि इंदर की पत्नी की इजाजत के बाद ही ये पूरी‌ क्लिप फ़िल्म में इस्तेमाल की गई है. हालांकि अभी तक इस वीडियो को लेकर इंदर कुमार के परिजनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget