एक्सप्लोरर

सुपरस्टार जिसने आग में कूदकर एक्ट्रेस को बचाया, फिर शुरू हुई लव स्टोरी, पुराने प्यार को भुलाकर कर ली शादी, जानें कौन थीं वो

Nargis Dutt Birth Anniversary: बॉलीवुड की कुछ ऐसी जोड़ियां हैं जिनकी लव स्टोरी काफी फेमस है. उनमें से एक नरगिस और सुनील दत्त की भी लव स्टोरी है. इनके प्रेम की कहानी भी फिल्मी तरीके से हुई थी.

Nargis Dutt Birth Anniversary: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस को तो आप जानते ही होंगी. नरगिस हिंदी सिनेमा की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं. फिल्मों के अलावा नरगिस की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही है. जब भी उनकी लव स्टोरी की बात होती है तो राज कपूर का जिक्र होना जरूरी होता है. लेकिन नरगिस की उनके पति सुनील दत्त के साथ ही एक प्यारी सी लव स्टोरी रही है जिसे एक फिल्म में दिखाया भी गया था.

1 जून 1929 को कोलकाता में नरगिस का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. 1935 में नरगिस ने फिल्म तलाश-ए-इश्क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. नरगिस का पहला प्यार राज कपूर थे लेकिन उन्होंने सुनील दत्त से शादी की और उनसे ही फैमिली बनाई. नरगिस की बर्थ एनिवर्सरी पर चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

नरगिस का पहला प्यार रहा अधूरा

साल 1946 के आस-पास राज कपूर और नरगिस की मुलाकात हुई. राज कपूर उन्हें देखते ही दिल हार बैठे थे और मेल-जोल बना रहे इसके लिए राज कपूर ने नरगिस को फिल्म आग के लिए साइन कर लिया. साल 1948 में फिल्म आग आई और इसी दौरान राज कपूर के साथ नरगिस की नजदीकियां भी बढ़ीं. इसके बाद दोनों ने साथ में ढेरों फिल्में दीं जो हिट रही और इन दोनों की लव स्टोरी भी बनने लगी.


सुपरस्टार जिसने आग में कूदकर एक्ट्रेस को बचाया, फिर शुरू हुई लव स्टोरी, पुराने प्यार को भुलाकर कर ली शादी, जानें कौन थीं वो

राज कपूर और नरगिस करीब आए लेकिन नरगिस को राज कपूर से वो नहीं मिल पाया जो एक आम लड़की चाहती थी. नरगिस ने काफी कोशिश की लेकिन राज कपूर उन्हें मिसेज कपूर नहीं बना सके इसलिए नरगिस ने राज कपूर से दूरियां बना लीं.

नरगिस और सुनील दत्त की लव स्टोरी

सुनील दत्त जब रेडियो में काम करते थे तब से ही नरगिस के फैन थे. जब सुनील दत्त को पहली बार नरगिस के साथ काम करने का मौका मिला तो उन्होंने उसे जाने नहीं दिया. फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त नरगिस के बेटे बने और यही फिल्म थी जिसके बाद सुनील और नरगिस करीब आए. फिल्म मदर इंडिया में एक सीन होता है जिसमें गांव में आग लग जाती है और शूटिंग के दौरान सच में आग लग जाती है.


सुपरस्टार जिसने आग में कूदकर एक्ट्रेस को बचाया, फिर शुरू हुई लव स्टोरी, पुराने प्यार को भुलाकर कर ली शादी, जानें कौन थीं वो

सभी इधर-उधर भागते हैं लेकिन आग में नरगिस फंस जाती हैं. वो बचाओ-बचाओ बोलती हैं लेकिन उनकी तरफ ध्यान नहीं देता है लेकिन सुनील दत्त बिना खुद की परवाह किए आग में कूद पड़ते हैं. सुनील दत्त काफी घायल हो जाते हैं और अगले दिन नरगिस उन्हें देखने जाती हैं तो इमोशनल हो जाती हैं. तभी उन्होंने सुनील दत्त से पूछा कि वो जान की परवाह किये बिना उन्हें बचाने आग में क्यों कूद गए तो सुनील दत्त ने उन्हें प्रपोज कर दिया.

ब्रेकअप के बाद नरगिस भी काफी अकेली हो गई थीं और उन्होंन सुनील दत्त को हां कह दी. साल 1958 में ही सुनील दत्त और नरगिस ने शादी कर ली थी, जिनसे उन्हें पहली संतान संजय दत्त हुए. इसके बाद उन्हें दो बेटियां भी हुईं. जानकारी के लिए बता दें, अगर आपने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम देखी होगी तो उसमें शूटिंग के दौरान आग वाला सीन होता है वो सुनील दत्त और नरगिस के उस सीन से इंस्पायर था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

नरगिस का निधन

नरगिस ने सुनील दत्त से शादी की और उन्हें तीन बच्चे हुए. नरगिस मिसेज दत्त बनकर काफी खुश थीं और सुनील दत्त के साथ हैपिली मैरिड लाइफ जी रही थीं. तभी उनके अग्नाशय में कैंसर हो गया. सुनील दत्त ने नरगिस के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन साल 1981 में नरगिस दुनिया छोड़कर चली गईं. नरगिस की डेथ मात्र 51 साल की उम्र में हुई थी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Host: 'बिग बॉस ओटीटी' का नया सीजन होगा खास, जब अनिल कपूर लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास, देखें प्रोमो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 5 Live: मंडे को 'धुरंधर 2' की 500 करोड़ क्लब में एंट्री पक्की! दोपहर 3 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
मंडे को भी 'धुरंधर 2' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! दोपहर 3 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
करीना कपूर ने भाई रणबीर कपूर को बताया इंडिया का बेस्ट एक्टर, बोलीं- 'उन्हें एक्टिंग से है प्यार'
करीना कपूर ने रणबीर कपूर को बताया इंडिया का बेस्ट एक्टर, बोलीं- 'उन्हें एक्टिंग से है प्यार'
2 घंटे 26 मिनट की इस Comedy Film ने Box Office हिला दिया, मेकर्स को मिला 375% प्रॉफिट
2 घंटे 26 मिनट की इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया,मेकर्स को मिला 375% प्रॉफिट
Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बनी तूफान, ओपनिंग वीकेंड पर बना डाले एक-दो नहीं 10 तगड़े रिकॉर्ड्स
'धुरंधर 2' बनी तूफान, ओपनिंग वीकेंड पर बना डाले एक-दो नहीं 10 तगड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War
Iran Israel US War News: ईरान के जारी किया बारूदी सुरंग का नया वीडियो | Trump | IRGC | Netanyahu
Iran Vs America War: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे America को कड़ा जवाब! | IRGC | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका को दिया एक और तगड़ा झटका! कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा
ईरान ने अमेरिका को दिया एक और तगड़ा झटका! कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा
बिहार: CM नीतीश कुमार के बेटे तो सोच से खाफी आगे निकले, निशांत ने कहा- 'पापा ने…'
बिहार: CM नीतीश कुमार के बेटे तो सोच से खाफी आगे निकले, निशांत ने कहा- 'पापा ने…'
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां 
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां 
14.2 किलो के LPG सिलेंडर में आएगी 10 किलो गैस, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर?
14.2 किलो के LPG सिलेंडर में आएगी 10 किलो गैस, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर?
Video: बारिश में जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजे से लटका युवक, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का दर्द
बारिश में जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजे से लटका युवक, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का दर्द
Embed widget