एक्सप्लोरर

वर्कआउट को सैयामी खेर नहीं मानती हैं सजा, एक्ट्रेस ने बताया ऐसा करना उन्हें क्यों है पसंद?

Saiyami Kher on Workout:एक्ट्रेस सैयामी खेर को वर्कआउट करना बहुत पसंद है. उन्होंने बताया ऐसा करने के बाद वो कैसा महसूस करती हैं. एक्ट्रेस ने वर्कआउट पर एक लंबी बातचीत की जो फैंस जानना चाहेंगे.

Saiyami Kher on Workout: कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर आई थी जिसमें एक अपाहिज लड़की के क्रिकेटर बनने की कहानी दिखाई गई. फिल्म काफी प्रेरणादायक थी और उसमें एक्ट्रेस सैयामी खेर का अभिनय भी पसंद किया गया था. उस महिला क्रिकेटर का रोल सैयामी खेर ने निभाया था और अब उन्होंने वर्कआउट पर कुछ बातें शेयर की हैं. उन्होंने इसके बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी.

हर एक्ट्रेस की तरह सैयामी खेर को भी वर्कआउट करना पसंद है. उन्होंने इसके फायदे भी बताए और ये भी कहा कि इसके अलावा वो ऐसा क्या करती हैं जिससे उन्हें खुशी भी मिलती है और वो फिट भी रहती हैं. एक्ट्रेस सैयामी खेर की ये बातें आपको भी जाननी चाहिए.

वर्कआउट पर सैयामी खेर ने क्या कहा?

फिटनेस के प्रति अपने जुनून के बारे में बात करते हुए मशहूर एक्‍ट्रेस सैयामी खेर ने हाल ही में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वह व्यायाम को सजा के तौर पर नहीं बल्कि एक ऐसी गतिविधि के रूप में देखती हैं जिसका वह वास्तव में आनंद लेती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyami Kher (@saiyami)

सैयामी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''हर दिन जब आप उठते हैं तो उसमें से सबसे कठिन काम मुझे अपने जूते पहनना और जूते के फीते बांधना लगता है, आप कसरत करना भूल जाते हैं, हमेशा आलसी रहते हैं. लेकिन एक बार जब आप जूते पहनते हैं और बाहर निकलते हैं तो पहला किलोमीटर कठिन होता है और फिर सब कुछ बहुत अच्‍छा लगता है.'

बैडमिंटन के प्रति अपने प्यार का जिक्र करते हुए एक्‍ट्रेस ने बताया, ''बैडमिंटन खेलने से मुझे बहुत खुशी मिलती है इसलिए मैं वर्कआउट को सजा नहीं मानती क्योंकि मुझे वास्तव में ऐसा करना पसंद है. अगर मैं वर्कआउट से ब्रेक चाहती हूं तो मैं बैडमिंटन खेलना पसंद करूंगी.' सैयामी ने कहा कि वर्कआउट का हर रूप उनके लिए आदर्श है. 'घूमर' एक्‍ट्रेस बर्लिन में 'आयरनमैन रेस' के लिए तैयारी कर रही है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''फिलहाल मैं एक अलग तरह की ट्रेनिंग पर हूं क्योंकि मैं सितंबर में बर्लिन में आयरनमैन रेस कर रही हूं. यह बहुत कठिन है, इसमें साइकिल चलाना, तैराकी, दौड़ना और शक्ति प्रशिक्षण शामिल है. इसलिए मेरा वर्तमान वर्कआउट मेरे आयरनमैन प्रशिक्षण की ओर है.'

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की इस एक्ट्रेस ने एक हफ्ते में घटाया 10 किलो वजन, सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
बर्थडे की शाम गर्लफ्रेंड गौरी और एक्स वाइफ किरण के साथ स्पॉट हुए आमिर खान, बेटे आजाद भी आए नजर
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी के घर आया 'VIP गेस्ट', मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच समीरा रेड्डी के घर आया 'VIP गेस्ट', मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget