एक्सप्लोरर
अक्षय, निमरत कौर के लिए खास है 'एयरलिफ्ट'

मुंबई: अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि 'एयरलिफ्ट' उनके दिल के काफी करीब है. ट्विटर पर एक संदेश में अभिनेता ने लिखा, "हर कलाकार के लिए एक फिल्म उसके दिल के सबसे करीब होती है और 'एयरलिफ्ट' मेरे लिए वही फिल्म है. एक साल पूरे हुए."
अभिनेत्री निमरत कौर को 'एयरलिफ्ट' में अक्षय के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया था. उन्होंने भी राजा कृष्णा मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म का हिस्सा बनने पर आभार जताया. निमरत ने ट्वीट किया, "एयरलिफ्ट' को एक साल पूरे हुए. हमेशा गर्व रहेगा." इस फिल्म में रंजीत कत्याल की कहानी दर्शाई गई थी, जो कुवैत में एक बड़ा व्यापारी था. रंजीत ने 1990 के दशक में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को वहां से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में रंजीत का किरदार अक्षय ने निभाया था, वहीं निमरत ने रंजीत की पत्नी की भूमिका निभाई थी.Really fortunate to have been a part of this journey...@RajaMenon @vikramix @akshaykumar #1YearOfAirlift #ForeverProud pic.twitter.com/ZpiPCN7KP6
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) January 22, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL























