एक्सप्लोरर

Shaitaan Release Date: अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर 'शैतान' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें किस दिन थिएटर्स में दस्तक देगी फिल्म

Shaitaan Release Date: अजय देवगन की हॉरर फिल्म शैतान इस साल रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिसकी जानकारी एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी है.

Shaitaan Release Date: अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी, जिसमें कई बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस भी काफी इतंजार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच अजय की एक और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. अजय देवगन जल्द ही ब्लैक मेजिक पर अधारित हॉरर फिल्म शैतान में नजर आने वाले हैं. 

अजय देवगन की हॉरर फिल्म 'शैतान' की रिलीज डेट आई सामने
अजय देवगन के साथ इस फिल्म में आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है. इस फिल्म की भी काफी चर्चा हो रही है. इस बीच फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है. अजय देवगन ने एक ट्वीट कर इसका ऐलान किया है. उन्होंने फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए फैंस को फिल्म की रिलीज डेट बता दी हैं. एक्टर के इस पोस्ट में लिखा है- 'शैतान आपके पास 8 मार्च को सिनेमाघरों में आ रहा है'.

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स 
बता दें कि, ये एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी एक हॉरर फिल्म है. इसमें इंडिया में किस तरह से काला जादू होता है और कैसे उसका असर होता है इसके बारे में दिखाया जाएगा. फिल्म जियो स्टूडियो, देवगन फिल्म और पेनारोमे स्टूडियो के बेनर तले बनाई जा रही है. इस फिल्म को अजय देवगन ही प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं.  8 मार्च को फिल्म थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. 

शैतान में पहली बार अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. तीनों ही स्टार्स काफी बेहतरीन हैं. ऐसे में तीनों को एक साथ एक ही फिल्म में देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट से भरा होगा. फिल्म को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. 

अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' भी इस साल होगी रिलीज 
'शैतान' के अलावा अजय देवगन रोहित शेट्टी फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर भी एक्शन मोड में नजर आएंगी. ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का टीजर और ट्रेलर आना अभी बाकी है. 

यह भी पढ़ें: फेक इंस्टाग्राम अकाउंट का शिकार हुईं विद्या बालन, एक्ट्रेस ने फैंस से की रिक्वेस्ट- 'फौरन कर दें ब्लॉक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 8.30 बजे तक कलेक्शन 98 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 8.30 बजे तक कलेक्शन 98 करोड़ के पार
The Odyssey Vs Spider Man BO: 'द ओडिसी' के लिए बॉक्स ऑफिस पर रोड़ा बनी 'स्पाइडर मैन', जानें फ्राइडे कलेक्शन
'द ओडिसी' के लिए बॉक्स ऑफिस पर रोड़ा बनी 'स्पाइडर मैन', जानें फ्राइडे कलेक्शन
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल
2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget