एक्सप्लोरर

वो फिल्म जिसके बाद अक्षय कुमार एक हिट के लिए तरसे, थिएटर्स में लोग लेने लगे थे उबासी, बॉक्स ऑफिस पर रही महाफ्लॉप

Akshay Kumar Disaster Movie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पिछले दो सालों से एक हिट फिल्म के लिए तरस गए हैं. उनकी पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप रही और लोगों को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई.

Akshay Kumar Disaster Movie: हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले एक्टर अक्षय काफी समय से एक हिट के लिए तरस गए हैं. साल 2023 में उनकी फिल्म ओएमजी 2 आई भी थी लेकिन उनका रोल ज्यादा नहीं था. ये फिल्म पंकज त्रिपाठी और उनकी फैमिली की कहानी पर आधारित थी. अक्षय का ये बैड लक फिल्म बच्चन पांडे से शुरू हुआ जो साल 2022 में आई और ये उनके करियर की डिजास्टर फिल्म साबित हुई.

साल 2024 में अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां आई लेकिन इसका भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. साल 2022 में आई उस फिल्म के बाद से अक्षय कुमार का डाउनफॉल शुरू हुआ. चलिए आपको उस फिल्म के बारे में बताते हैं.

'बच्चन पांडे' के बाद अक्षय कुमार को नहीं नसीब हुई एक हिट

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नाडिस और अरशद वारसी जैसे कैरेक्टर नजर आए. ये फिल्म कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर पर आधारित थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह फ्लॉप हुई. फिल्म के ट्रेलर और गाने आए तो ऐसा लगा था कि ये फिल्म हिट होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. अक्षय ने फिल्म में गैंगस्टर बच्चन पांडे का रोल प्ले किया था और फिल्म का ट्रैक भी अच्छा बताया गया लेकिन फिर भी फिल्म का नतीजा बहुत ही बुरा रहा.


वो फिल्म जिसके बाद अक्षय कुमार एक हिट के लिए तरसे, थिएटर्स में लोग लेने लगे थे उबासी, बॉक्स ऑफिस पर रही महाफ्लॉप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म बच्चन पांडे का बजट 180 के आस-पास था और फिल्म ने बहुत ही कम कलेक्शन किया था, लिहाजा ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप हुई थी. इस फिल्म के बाद अक्षय की कई फिल्में आईं जो फ्लॉप रहीं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे ने भारत में 49.98 करोड़ का कलेक्शन किया था.

जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 73.17 करोड़ रुपये ही कमाए थे. इसके बाद 'सम्राट पृथ्वीराज' आई जो बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप रही. इसके बाद अक्षय की 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु', 'सेल्फी' और 'मिशन रानीगंज' आईं. ये सभी फिल्में फ्लॉप रहीं साल 2023 में सिर्फ 'ओएमजी 2' ही आई जो सफल रही. इस साल अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां आई और ये भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही. 

क्या अक्षय कुमार का दौर हो रहा खत्म?

अक्षय कुमार साल में 4-5 फिल्में करने वाले एक्टर्स में से एक रहे हैं. ऐसा उन्होंने पिछले कई सालों तक किया और सफल हो रहे थे. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि एक ही चीज हमेशा चले ये जरूरी नहीं. साथ ही अक्षय कुमार की पिछली सभी फ्लॉप फिल्मों पर नजर डालिए तो उनकी स्क्रिप्ट कैसी थी ये सभी जानते हैं. अक्षय को अब लोग कॉमेडी-रोमांटिक फिल्मों में पसंद करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

उनकी पिछली ऐसी फिल्मों को उठाकर देखा जा सकता है. अक्षय कुमार की आने वाली कुछ फिल्में हैं जिनसे बड़ी उम्मीदें हैं और हो सकता है कि उनकी किस्मत इसी साल पलट जाए. बता दें, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में 'सिंघम अगेन', 'स्काई फोर्स', 'हाउसफुल 5' और 'वेलकम टू द जंगल' हैं. इनमें से 'सिंघम अगेन' और 'वेलकम टू द जंगल' इसी साल रिलीज होगी, बाकी अगले साल आएंगी.

यह भी पढ़ें: Zara Hatke Zara Bachke को मिल ही गई OTT पर जगह, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी ये सुपरहिट फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
थलपति विजय की 'जना नायगन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म! जानें- कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
थलपति विजय की 'जना नायगन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म! जानें- कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
Dhurandhar 2 BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने 13वें दिन फिर किया खतरनाक कलेक्शन, 'पुष्पा 2' को दी पटखनी, बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने 13वें दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, 'पुष्पा 2' की उडा दी धज्जियां
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13 दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget