एक्सप्लोरर

Amar Singh Chamkila: Amar Singh Chamkila: 'अमर सिंह चमकीला' का फर्स्ट रिव्यू आउट, दिलजीत दोसांझ ने जीता दिल

Amar Singh Chamkila First Review: 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई. इस दौरान कई सेलेब्स ने फिल्म देखी और अपना रिव्यू दिया.

Amar Singh Chamkila First Review: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की बायोग्राफिकल फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में MAMI मुंबई फेस्टिवल में 'अमर सिंह चमकीला' की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई. इस दौरान कई सेलेब्स ने फिल्म देखी और अपना रिव्यू दिया.

8 अप्रैल को हुई 'अमर सिंह चमकीला' की स्क्रीनिंग में मृणाल ठाकुर, डेजी शाह, भुवम भाम, अवनीत कौर, श्वेता बसु प्रसाद और इश्वाक सिंह जैसे सेलेब्स ने शिरकत की. 'अमर सिंह चमकीला' का फर्स्ट रिव्यू काफी पॉजीटिव आया है और दर्शक इसे देखने के लिए सजेस्ट भी कर रहे हैं. ऑडियंस को इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग ने दिल जीत लिया है.

फिल्म को मिला पॉजीटिव रिस्पॉन्स
एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ने 'अमर सिंह चमकीला' पर अपना फीडबैक शेयर किया है. उन्होंने कहा, 'मैं बाकी लोगों को फिल्म देखने की सलाह दूंगी. यह एक लाइव कॉन्सर्ट फिल्म की तरह थी. मैं उस शख्स ('अमर सिंह चमकीला') को बहुत बेहतर जानता हूं. मुझे लगता है कि लोगों को इसे दिलजीत, इम्तियाज सर और म्यूजिक के लिए देखना चाहिए. यह बहुत अच्छी तरह से बनाई गई है.'

यह वह जिंदगी है जो आज भी बहुत रेलिवेंट है : ओनिर
फिल्म मेकर ओनिर ने 'अमर सिंह चमकीला' की काफी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'बिल्कुल गार्जियस फिल्म. फिल्म शुरुआत में आपको हिट करती है और अंत में भी आपको हिट करती है. अगर आप उनकी जी गई जिंदगी को देखें, तो यह वह जिंदगी है जो आज भी बहुत रेलिवेंट है. फिल्म देखकर मैं पर्सनली बहुत एफेक्ट हुआ हूं.'

ओनिर ने आगे कहा- 'खुशी महसूस हो रही है कि यह उस जिंदगी का जश्न है जो अनमोल है क्योंकि यह एक ऐसी जिंदगी भी है जो तमाम विरोधों के बावजूद जी जाती है, जैसा कि एक आर्टिस्ट को करना चाहिए.'

'इंस्पायरिंग, मूविंग और रूटेड...'
इश्वाक सिंह ने 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर कहा- 'यह हर किसी की मस्ट वॉच लिस्ट में होनी चाहिए. यह बहुत खास फिल्म है. यह बहुत इंस्पायरिंग, मूविंग और रूटेड है. इसमें इम्तियाज अली की बहादुरी और वाइल्डनेस है.'

म्यूजिक से सजी एक खूबसूरत फिल्म: अवंतिका दसानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी ने भी 'अमर सिंह चमकीला' पर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल फिल्म देखने की सलाह देती हूं. यह मेरी उम्मीदों पर खरी उतरी है. यह खूबसूरत एक्टर्स, डायरेक्टर्स और म्यूजिक से सजी एक खूबसूरत फिल्म है.'

'अमर सिंह चमकीला' की लाइफ से इंस्पायरड है कहानी
इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' दिवंगत पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ से इंस्पायरड है. 'एल्विस ऑफ पंजाब' कहलाने वाले अमर सिंह चमकीला के गीतों में महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा, डमेस्टिक वॉयलेंस और शराब की लत जैसे टॉपिक्स उजागर होते थे.

ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू ने मैथियास बोए संग शादी की खबरों को किया कंफर्म, पोस्ट नहीं करेंगी सीक्रेट वेडिंग की फोटोज! बोलीं- 'मैं घबराने लगूंगी...'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday BO Collectin LIVE Updates: 6 बजे तक 56 करोड़ के पार'वेलकम टू द जंगल', 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
LIVE Updates: 6 बजे तक 56 करोड़ के पार'वेलकम टू द जंगल', 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड्स
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड्स
कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, देखें फोटो
कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, देखें फोटो
Welcome To The Jungle Collection Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे दिन किया धमाका, 2 बजे तक क्रॉस कर डाला 6 करोड़ का आंकड़ा
Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे दिन किया धमाका, 2 बजे तक क्रॉस कर डाला 6 करोड़ का आंकड़ा

वीडियोज

Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाजों ने लिखा नया इतिहास; बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाजों ने लिखा नया इतिहास
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Delhi Chor Bazaar: कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
Embed widget