एक्सप्लोरर

सौतेली मां हेलन संग कैसा है सलमान खान का रिश्ता? अरबाज ने खोल दिए खान परिवार के अंदर के राज

Arbaaz Khan On Step Mother Helen: अरबाज खान ने अपनी सौतेली मां हेलन संग अपने और सलमान खान के रिश्ते को लेकर बात की है. वहीं इस मामले पर सलमान के पिता सलीम खान ने भी चुप्पी तोड़ी है.

Arbaaz Khan On Step Mother Helen: सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसमें सलीम और जावेद दोनों की जर्नी दिखाई गई है. इसमें सलीम खान अपनी दूसरी वाइफ और एक्ट्रेस हेलन को लेकर भी चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. 

डॉक्यूमेंट्री एंग्री यंग मैन के जरिए लोगों को सलीम खान और जावेद अख्तर के बारे में और करीब से जानने का मौका मिल रहा है. दोनों की ये डॉक्यूमेंट्री 20 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसके तीसरे एपिसोड में सलीम और हेलन का रिश्ता एवं खान परिवार द्वारा हेलन को एक्स्पेट करने के बारे में बताया गया है.

हेलन ने याद की सलीम संग पहली मुलाकात

बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खा ने दो शादी की है. उनकी पहली शादी सलमा खान से हुई थी. जबकि सलीम ने दूसरी शादी हेलन से की. सलीम संग हेलन ने अपनी पहली मुलाकात के किस्से का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि, 'हम फिल्म काबली खान (1963) की शूटिंग कर रहे थे. वह विलेन थे और मैं एक्ट्रेस थीं. मैं सलीम साहब की विलेन के रूप में कल्पना नहीं कर सकती. उस फिल्म के सेट पर हमने कभी एक-दूसरे से बात नहीं की. मैं उनसे पहली बार वास्तव में डॉन के दौरान मिली थी. बता दें कि अमिताभ बच्चन स्टारर डॉन साल 1978 में रिलीज हुई थी.

साथ में ड्रिंक करते थे सलीम-हेलन

हेलन संग अपनी रिश्ते के बारे में बताते हुए सलीम खान ने कहा कि, 'डॉन फिल्म के दौरान दिन की शूटिंग के बाद, हेलन आती थी, और हम साथ में ड्रिंक करते थे, और फिर वह चली जाती थी.' सलीम से हेलन संग अफेयर को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि, 'प्यार तो आपने अगर किया होगा तो पता लगेगा.'

सलीम ने आगे बताया कि, उन्होंने अपने सभी बच्चों को बैठाकर उन्हें अपने और हेलन के रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी. सलीम ने कहा कि, 'मैंने सभी बच्चों को बैठाया और उनसे इस पर चर्चा की. मैंने उनसे कहा, 'आप इसे अभी नहीं समझ पाएंगे, लेकिन जब आप बड़े होंगे तो इसे समझ जाएंगे. मैं हेलन आंटी से प्यार करता हूं, और मैं जानता हूं कि आप उनसे उतना प्यार नहीं कर सकते जितना आप अपनी मां से करते हैं, लेकिन मैं उनके लिए भी वही रिस्पेक्ट चाहता हूं.'

सौतेली मां संग कैसा है सलमान-अरबाज का रिश्ता

अरबाज खान ने अपने, सलमान और अन्य भाई बहनों के सौतेली मां संग रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा कि, 'मेरी मां ने कभी भी हमें अपने पिता के खिलाफ कुछ भी सोचने या कहने के लिए प्रभावित नहीं किया. उनकी अपनी परेशानियां थीं, लेकिन मां ने हमें कभी ये सोचने पर मजबूर नहीं किया कि, 'तुम्हारे पिता ऐसे हैं,' या, 'वह यही कर रहा है.' कभी नहीं.'

यह भी पढ़ें: Bhumika Chawla Birthday: टीवी में किया काम, सलमान संग धमाकेदार डेब्यू, अब इतने करोड़ की मालकिन हैं भूमिका चावला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Box Office Day 14 Live: 'धुरंधर 2' बन गई बॉलीवुड की पहली 900 करोड़ी फिल्म, सुबह 11 बजे तक का कमा डाले 2 करोड़
'धुरंधर 2' ने 900 करोड़ का आंकड़ा किया पार, सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन 2 करोड़
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू, रणवीर सिंह के लिए कह दी ये बात
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू
रणबीर कपूर ने 'रामायण' में 'भगवान राम' का रोल पहले कर दिया था रिजेक्ट, फिर इस वजह से बदली थी सोच
रणबीर कपूर ने पहले 'रामायण' को कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे बदली थी सोच
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
Diabetes Nerve Damage: सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Embed widget