एक्सप्लोरर

महमूद संग अफेयर की खबरों से बर्बाद हुआ था इस एक्ट्रेस का करियर, फिर हिंदी सिनेमा की मां बनकर कमाया नाम

Aruna Irani On Mehmood: अरुणा ईरानी ने सालों बाद महमूद संग अपने अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ी है और नाराजगी भी जताई है. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें अचानक इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था.

Aruna Irani On Mehmood: दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं. अदाकारा ने अपने लंबे करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं. वे अपने दमदार अभिनय से किरदारो में जान डाल देती थीं.

वहीं 70 और 80 के दशक में अरुणा ईरानी ने कई हिट फिल्मों में काम किया. लिस्ट में 'बॉम्बे टू गोवा' का भी नाम शामिल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ महमूद और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. इस फिल्म में अरुणा के काम को सूब सराहा गया. लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया. 

महमूद संग अफेयर की खबरों पर अरुणा ईरानी ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, महमूद संग अरुणा ईरानी के अफेयर की खबरें चारों तरफ फैल गई थीं, जिसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ा. वहीं अब सालों बाद इन अफवाहों पर अरुणा ईरानी ने चुप्पी तोड़ी है और नाराजगी भी जताई है. हाल ही में उन्होंने जूम को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो और महमूद अच्छे दोस्त थे. एक्ट्रेस ने कहा कि 'मैंने और महमूद ने साथ में कई सारी फिल्में की थीं. उन्होंने मुझे कॉमेडी करना सिखाया है. मैं उनको अपना गुरू मानती थी.'

सालों बाद एक्ट्रेस का छलका दर्द
अरुणा ईरानी आगे कहती हैं कि 'जब कारवां' और 'बॉम्बे टू गोवा' रिलीज हुई तो ये अफवाह फैल गई कि मैंने और महमूद ने चोरी छुपके शादी रचा ली है. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था. इस गलतफहमी की वजह से मुझे कई सालों तक किसी ने काम नहीं दिया. लेकिन मेरी गलती ये थी कि मैंने उस वक्त किसी को सफाई नहीं दी, बल्कि हमें मीडिया को बुलाकर ये बात क्लियर करनी चाहिए थी.' 

महमूद की पत्नी ने जताई आपत्ति
अरुणा ने ये भी बताया कि इस खबर के फैलने के बाद मैंने और महमूद ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया. वे कहती हैं कि एक दिन महमूद मेरे पास आए और कहा कि इन अफवाहों की वजह से मेरी पत्नी के साथ रोज लड़ाई हो रही है. हम अब साथ काम ना ही करें तो बेहतर होगा. उनकी बीवी ने महमूद को मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था.'

बता दें कि अरुणा ईरानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' से फिल्मों में कदम रखा था. वहीं साल लीड 1971 में आई फिल्म 'कारवां' में पहली बार एक्ट्रेस को लीड रोल में देखा गया. वहीं साल 1992 में आई फिल्म 'बेटा' में उनके नेगेटिव किरदार को खूब सराहा है. फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर की मां का रोल निभाया था. अरुणा ईरानी ने 90s कई फिल्मों में हीरो की मां का रोल निभाया है. इसके अलावा वे कई सारे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: 19 फिल्में हुईं फ्लॉप, जुड़वा बच्चों को खोया! अब 14 साल का 'वनवास' खत्म कर कमबैक करने जा रहा ये बॉलीवुड एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 'धुरंधर 2' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, चौथे दिन हुई 400 करोड़ क्लब में शामिल, धमाका जारी
Live: 'धुरंधर 2' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, चौथे दिन हुई 400 करोड़ क्लब में शामिल, धमाका जारी
Dhurandhar 2 BO Day 4 Live: चौथे दिन 'धुरंधर 2' ने काटा गदर, शाम 4 बजे तक कर डाली इतनी ज्यादा कमाई
चौथे दिन 'धुरंधर 2' ने काटा गदर, शाम 4 बजे तक कर डाली इतनी ज्यादा कमाई
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का घोस्ट लुक देख फैंस हुए हैरान, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया BTS वीडियो, यूजर्स बोले, 'हमें लगा Ai है'
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का घोस्ट लुक देख फैंस हुए हैरान, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया BTS वीडियो, यूजर्स बोले, 'हमें लगा Ai है'
'एक दम थर्ड क्लास..' धुरंधर 2 को देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, वीडियो शेयर कर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
'धुरंधर 2' देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, जमकर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे

वीडियोज

Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया
Dhurandhar: The Revenge के Vivek Sinha को Zahoor Mistry बनने के लिए मिली धमकी | Ranveer Singh
Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'एक दम थर्ड क्लास..' धुरंधर 2 को देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, वीडियो शेयर कर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
'धुरंधर 2' देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, जमकर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर संकट, 8 बड़े देशों ने ईरान को घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने को कहा
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
FDA Supplement Alert: Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Embed widget