एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan के लाडले Aryan Khan ने एक्टिंग में किया डेब्यू, पहली बार स्क्रीन पर पिता-बेटे की जोड़ी ने मचाया धूम

Aryan Khan Acting Debut: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक्टिंग डेब्यू किया है. उन्होंने पिता शाहरुख खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर किया है.

Aryan Khan Acting Debut: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री मार दी है. उन्होंने किसी फिल्म या फिर बेव सीरीज में नहीं बल्कि एक विज्ञापन में काम किया है. इस कमर्शियल में पिता शाहरुख खान ने भी बेटे आर्यन का साथ दिया है. आर्यन पहली बार पिता शाहरुख के साथ काम करते हुए नजर आए हैं. 

शाहरुख ने बेटे संग विज्ञापन में किया काम

शाहरुख खान और आर्यन खान ने पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर किया है. दोनों ने क्लोदिंग ब्रैंड के लिए कमर्शियल किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन खान ब्लैक बोर्ड पर कुछ लिख रहे हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आ रहा है. वह बार-बार कुछ शब्द लिखते हैं और फिर उसे काट देते हैं. इसके बाद वह परेशान होकर बोर्ड पर एक ब्रश से पेंट मारकर चले जाते हैं. इसके बाद शाहरुख खान की एंट्री होती है. वह ब्लू डेनिम और ब्लैक जैकेट में कमाल के लगते हैं.

आर्यन खान ने एक्टिंग से जीता फैंस का दिल

शाहरुख खान पेंट ब्रश को उठाते हैं और आर्यन खान ने बोर्ड पर जो कुछ भी लिखा है, उसे ध्यान से पढ़ते हैं. इसके बाद वह बोर्ड पर पेंट ब्रश से एक्स का साइन बना देते हैं. वह ब्रैंड का नाम पूरा करने के बाद स्माइल करते हैं और वहां से चले जाते हैं. इस वीडियो में आर्यन खान ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से फैंस का दिल जीत लिया है. उन्होंने खुद इस कमर्शियल को डायरेक्ट किया है. 

डायरेक्शन में है आर्यन खान की दिलचस्पी

मालूम हो कि आर्यन खान की पिता शाहरुख खान की तरह एक्टिंग में नहीं बल्कि डायरेक्शन में दिलचस्पी है. आर्यन ने कुछ समय पहले अपनी पहली वेब सीरीज कंप्लीट की है, जिसका डायरेक्शन भी वह खुद करने वाले हैं. इस सीरीज का निर्माण शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट बैनर तले होगा.

शाहरुख खान फिल्में

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में बिजी हैं. वह कश्मीर में इस फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं. इसके अलावा शाहरुख खान बहुत जल्द फिल्म जवान में दिखेंगे जो एक एक्शन मूवी है. ये फिल्म इस साल जून के महीने में थिएटर्स में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें-जिस रोल के पीछे Shashi Kapoor के दो बेटे और पड़ी थी पूरी इंडस्ट्री, वो Shekhar Suman को 15 मिनट में कैसे मिला? दिलचस्प है स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
'मां ने अकेले ही पाला-पोसा', टीवी एक्ट्रेस ने बताया कैसे कटा बचपन, बोलीं- पापा साथ नहीं रहते थे
'मां ने अकेले ही पाला-पोसा', टीवी एक्ट्रेस ने बताया कैसे कटा बचपन, बोलीं- पापा साथ नहीं रहते थे
April Hindi 2026 Release: अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

वीडियोज

Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget