एक्सप्लोरर

Ashok Saraf Birthday: बैंक से लेकर बॉलीवुड तक, कुछ ऐसा रहा है अशोक सराफ का सफर

Ashok Saraf Birthday: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार अशोक सराफ ने फिल्मी करियर बनाने के लिए बैंक की नौकरी को छोड़ दिया था.

Ashok Saraf Birthday: मराठी सम्राट और हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार अशोक सराफ (Ashok Saraf) 4 जून यानी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अशोक सराफ ने अपनी दमदारी अदाकारी के दम पर हम सबको खूब एंटरटेन किया है. इस बीच इस महान हस्ती के बर्थ डे स्पेशल (Ashok Saraf Birthday) पर हम आपको बताने जा रहे हैं अशोक सराफ के जीवन के कुछ अनसुने पहलूओं के बारे में. साथ ही जानेंगे कि बैंक की नौकरी करते हुए कैसे अशोक एक एक्टर बन गए. 

बैंक की नौकरी छोड़ बने एक्टर

मौजूदा समय में नौकरी को छोड़कर प्रोफेशन की ओर बढ़ने के किस्से तो आम हैं. वहीं 80-90 के दशक में किसी सरकारी नौकरी को छोड़कर अपने सपने पूरा करने का रिस्क हर कोई नहीं उठाता था. लेकिन अभिनेता अशोक सराफ ने यह कारनामा किया था. एक्टिंग करियर से पहले अशोक सराफ भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी करते थे. पढ़े लिखे संपन्न परिवार से होने के नाते उनके पिताजी उन्हें सरकारी नौकरी करते हुए देखना चाहते थे. अशोक सराफ ने अपनी पिताजी की आज्ञा का पालन किया और नौकरी की. हालांकि कि इसके साथ-साथ अशोक थिएटर के साथ जुड़े रहे. इस दौरान अशोक ने अपनी एक्टिंग स्कील को सुधारने के अलावा नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था. 

अशोक सराफ को मिली है मराठी सम्राट की उपाधि

बॉलीवुड के साथ-साथ अशोक सराफ ने काफी वक्त मराठी सिनेमा को भी दिया है. इस दौरान अशोक ने मराठी टीवी सीरियल और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का परचम लहराया है. मराठी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में अशोक सराफ का नाम शुमार है. यही कारण है कि अशोक सराफ को मराठी सिनेमा का सम्राट कहा जाता है. मालूम हो कि मराठी सिनेमा में बतौर बाल कलाकार करियर की शुरुआत करने वाले अशोक ने लगभग इस इडंस्ट्री में 250 से ज्यादा फिल्में की है. 

अशोक की पत्नि है 18 साल छोटी

वहीं अगर बात कि जाए अशोक सराफ की निजी जिंदगी के बारे में तो अशोक सराफ ने खुद से 18 साल छोटी लड़की से शादी की थी. अपनी शादी को लेकर अशोक सराफ काफी चर्चा का विषय भी बने रहे थे. 1990 में शादी के बंधन में बधने वाले अशोक सराफ और उनकी पत्नि निवेदिता जोश फिलहाल खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद उठा रहे हैं. इतना ही नहीं अशोक और निवेदिता का एक बेटा भी है. 

कॉमेडी के बादशाहों में अशोक सराफ हैं शुमार

अशोक सराफ ने लोगों को अपने बेहरीन कॉमेडी स्कील के दम पर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक खूब हंसाया है. एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म करण अर्जुन में मुन्शी के किरदार से अशोक सराफ ने सबका दिल जीता था. इस फिल्म में अशोक का डायलॉग ठाकुर तो गियो, आज भी लोगों की जुबान पर आ जाता है. इसके अलावा 90 के दशक में सबसे मशहूर टीवी शो हम पांच में आनंद माथुर के किरदार में अशोक सराफ ने पूरी जान फूंकी थी. यही कारण था, जो ये शो छोटे पर्दे पर 9 साल तक चला. 

बॉलीवुड की इन फिल्मों में अशोक सराफ ने किया है कमाल

वहीं अगर चर्चा की जाए अशोक सराफ के बॉलीवुड (Bollywood) करियर के बारे में तो 40 साल के लंबे फिल्मी करियर के दौरान अशोक सराफ ने कई शानदार हिंदी फिल्में की है. इसके में करण अर्जुन (Karan Aejun), कोयला, घर घर की कहानी, मुद्दत, दिल ही तो है, बेनाम बादशाह, घर द्वार, बंधन, प्यार किया तो डरना क्या, जोड़ी नंबर और सिंघम (Singham) जैसी तमाम सुपर हिट फिल्में की हैं. 

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने फ्रांस ट्रिप की तस्वीरें की शेयर, बहन अशुंला को सताया इस बात का डर

Payal-Sangram On Wedding: पायल संग मंदिर में शादी कर परिवार को सरप्राइज देना चाहते थे संग्राम, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 5: पहले मंडे टेस्ट में 'धुरंधर 2' रही अव्वल, तोड़े सलमान खान-सनी देओल के रिकॉर्ड, 5 दिन में 500 करोड़ के हुई पार
पहले मंडे टेस्ट में अव्वल रही 'धुरंधर 2', सलमान खान का तोड़ दिया ये इतना बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 5वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ बनी दुनियाभर रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 5 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अक्षय कुमार ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ, 'भूत बंगला' से किया कंपेयर
अक्षय कुमार ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ, 'भूत बंगला' से किया कंपेयर
Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 'धुरंधर 2' का सोमवार को भौकाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर
Live: 'धुरंधर 2' का सोमवार को भौकाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग रोकने के लिए मुस्लिम देशों का साथ निभा रहा भारत, क्या है रोल? जानें
इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग रोकने के लिए मुस्लिम देशों का साथ निभा रहा भारत, क्या है रोल? जानें
'दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनने वाले को...', विधान भवन में अबू आजमी का बड़ा बयान, CM फडणवीस से की यह मांग
'दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनने वाले को...', विधान भवन में अबू आजमी का बड़ा बयान, CM फडणवीस से की यह मांग
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
ईरान झुकने को नहीं तैयार, कैसे होगी शांति की बात? ट्रंप को नेतन्याहू ने लगाया फोन, बोले- 'समझौता ऐसा...'
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 5वें दिन तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ बनी दुनियाभर रणवीर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 5 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
Embed widget