एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा की शादी में आतिशबाजी को लेकर बवाल, बाबा रामदेव बोले- कथनी और करनी में फर्क क्यों?

बाबा रामदेव ने प्रियंका की शादी में आतिशबाजी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा है कि जब प्रियंका विज्ञापन में ये कहती हैं कि पटाखे न जलाओ तो शादी में इतनी आतिशबाजी क्यों?

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर सभी काफी एक्साइटेड हैं लेकिन अब इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस विवाद की वजह से प्रियंका चोपड़ा की काफी आलोचना हो रही हैं. दरअसल, प्रियंका की शादी में सभी अरेंजमेंट्स काफी भव्य थे. ऐसे में इस शादी को यादगार बनाने के लिए खूब आतिशबाजी की गई. विवाद इसी आतिशबाजी से जुड़ा है.

योग गुरू बाबा रामदेव ने प्रियंका की शादी में आतिशबाजी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. बाबा रामदेव का सवाल है कि जब प्रियंका विज्ञापन में ये कहती हैं कि पटाखे न जलाओ तो शादी में इतनी आतिशबाजी क्यों. रामदेव ने प्रियंका चोपड़ा से इतना ही कहा है कि कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए. आपको बता दें कि प्रियंका की शादी को खूबसूरत बनाने के लिए बेहिसाब अतिशबाजी गई जिसकी काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं.

वहीं दूसरी और प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए हमेशा से जनता से अपील करती रही हैं. ऐसे में अपनी शादी में जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करवाना किसी को भी ठीक नहीं लगा. ऐसे में प्रियंका का दिवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रही हैं कि दीपावली के त्योहार को मिठाइयों और प्यार के साथ मनाइए, क्योंकि पटाखों के इस्तेमाल से उठने वाला धुआं अस्थमा के मरीजों पर बहुत बुरा असर छोड़ता है.

ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि जोधपुर के उम्मेद भवन में होने वाली आतिशबाजी से क्या ऑक्सीजन निकल रहा है.... फैंस पूछ रहे हैं कि वो इस तरह का दोहरा रवैया क्यों अपनाती हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा-अब कहां गया सुप्रीम कोर्ट. दिवाली पर कहा था कि पटाखे मत फोड़ो. अब इन्हें कोई क्यों नहीं रोकता.

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ रविवार को हिंदू रीति रिवाजों से शादी रचा ली. इन दोनों सितारों ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया.

प्रियंका चोपड़ा अपनी ज़िंदगी के इस खास लम्हें पर बॉलीवुड के जाने माने डिजाइनर अबु जानी खोसला के लहंगे में नज़र आईं. दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा लाल जोड़े में बहुत ही खूबसूरत नज़र आईं. वहीं, दूल्हे निक जोनास और उनका परिवार भी पूरी तरह देसी रंग में रंगा नज़र आया. निक जोनास इस मौके पर शेरवानी में दिखे.

निक जोनास बड़े ही धूमधाम से बैंड बाजा के साथ नाचते-गाते बारात लेकर अपनी दुल्हनिया को लेने मंडप में पहुंचे. इसके बाद जय माला का कार्यक्रम हुआ. इसके बाद इस जोड़ी ने पारंपरिक रीति रिवाज से अग्नि के सामने बैठकर शादी की सारी रस्में निभाईं. हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सातों वचन के साथ सात फेरे लिए और ज़िंदगी के हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और उनकी फैमिली के लिए वो बहुत ही इमोशनल लम्हा था जब निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा की मांग में सिंदूर डाला और उन्हें हमेशा के लिए अपना बना लिया.

इससे पहले शनिवार को प्रियंका और निक ने इसी वेन्यू पर कैथोलिक रीति रिवाजों से शादी की थी. इस वेडिंग में प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का डिजाइन किया गाउन पहना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'सुग्रीव' बन भगवान राम का देंगे साथ
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस एक्टर की एंट्री, 'सुग्रीव' बन भगवान राम का देंगे साथ
'कौन जाने मैं कहीं दिख जाऊं', 'धुरंधर 2' में मौजूदगी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
'कौन जाने मैं कहीं दिख जाऊं', 'धुरंधर 2' में मौजूदगी को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget