एक्सप्लोरर

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या से सदमे में रितेश देशमुख, कहा- जघन्य अपराध करने वालों को ना छोड़ा जाए

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाबा सिद्दीकी की मौत से बॉलीवुड स्टार्स भी सदमे में हैं. रितेश देशमुख ने पोस्ट शेयर किया.

Baba Siddique Murder: मुंबई में शनिवार को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाबा सिद्दीकी फिलहाल एनसीपी अजित गुट के नेता था और लंबे समय तक कांग्रेस में रहे थे. राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड और मुंबई में रहने वाले फिल्मी सितारों से उनके अच्छे ताल्लुकात थे. उनकी हत्या के बाद बॉलीवुड में उनक करीबी सदमे में हैं, कई स्टार्स ने पोस्ट करके ना सिर्फ अपना दुख व्यक्त किया है बल्कि ऐसा करने वालों को सजा देने की मांग की है. 

हिंदी और मराठी फिल्मों के एक्टर रितेश देशमुख ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है- बाबा सिद्दीकी जी की मौत से बेहद दुखी और शॉक्ड हूं. मेरे पास शब्द नहीं है अपना दुख बयां करने के लिए. इस मुश्किल घड़ी में परिवार को हिम्मत मिले. इस जघन्य अपराध को जन्म देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए.

वहीं सलमान खान, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर सुनते ही हॉस्पिटल पहुंचे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

माही विज हुईं इमोशनल

एक्ट्रेस माही विज ने भी लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है. माही ने लिखा- आपको हम हमेशा याद रखेंगे. अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि जो हमें प्रोटेक्ट और पैम्पर करते थे. 'तारा किधर है, अरे मेरा बच्चा तारा.' हम ये शब्द अब दोबारा नहीं सुन पाएंगे. सबसे दयालु बाबा. हम सब बहुत प्रोटेक्टेड फील करते थे, पता नहीं अब कैसे फेस करेंगे. आंसू गिर रहे हैं.

जन्नत जुबैर ने लिखा 'सदमा लगा है'

एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने बाबा सिद्दीकी की फोटो लगाकर इंस्टा पर स्टोरी लगाई है. उन्होंने लिखा, ''बहुत ज्यादा सदमा लगा है. मैं बहुत दुखी हूं''.


Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या से सदमे में रितेश देशमुख, कहा- जघन्य अपराध करने वालों को ना छोड़ा जाए

नील भट्ट, गौहर खान और अदा खान ने भी जताया दुख

कई दूसरे टीवी एक्टर्स ने भी अपनी स्टोरी में इस बाबा सिद्दीकी से जुड़ी घटना पर शोक व्यक्त किया है. नील भट्ट ने अपनी स्टोरी में 'RIP बाबा सिद्दीकी' लिखा है, तो वहीं अदा खान ने बाबा सिद्दीकी के साथ अपनी फोटो लगाकर टूटे हुए हार्ट की इमोजी लगाई है.


Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या से सदमे में रितेश देशमुख, कहा- जघन्य अपराध करने वालों को ना छोड़ा जाए


Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या से सदमे में रितेश देशमुख, कहा- जघन्य अपराध करने वालों को ना छोड़ा जाए

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने भी एक लंबा पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा है, ''बाबा सिद्दीकी जी, अल्लाह आप पर मगफिरत करें और आसानी बख्शें! आमीन, आप एक बहुत ही कमाल के शख्स थे. आपकी फैमिली की क्षति का अंदाजा भी नहीं लगा सकते. मेरी दुआएं हैं.''


Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या से सदमे में रितेश देशमुख, कहा- जघन्य अपराध करने वालों को ना छोड़ा जाए

बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में तीन लोग संदिग्ध बताए जा रहे हैं. दो की गिरफ्तारी भी मुंबई पुलिस ने शनिवार रात कर ली थी. ये घटना उस वक्त हुई जब बाबा सिद्दीकी अपने ऑफिस से निकल रहे थे. वहीं घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. उनके सीने और पेट में गोलियां लगी, उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए. 

बॉलीवुड में चर्चित थे बाबा सिद्दीकी 
बाबा सिद्दीकी लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहे. कई बार मुंबई से वो विधायक बने. नेता होने के साथ साथ वो बॉलवुड में भी काफी एक्टिव थे. सलमान खान, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों से उनकी अच्छी खासी दोस्ती थी. बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी दिया करते थे. इस इफ्तार पार्टी में बड़े सितारों से लेकर करीब हर बॉलीवुड हस्ती शामिल होती थीं. ऐसी ही एक पार्टी में बाबा सिद्दीकी ने सलमान खान और शाहरुख खान की बीच दुश्मनी भी खत्म कराने की कोशिश की थी. दोनों सुपरस्टार्स ने उस वक्त सलाम दुआ की थी, एक दूसरे को गले भी लगाया था.

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या से बॉलीवुड में शोक की लहर, भागे-भागे अस्पताल पहुंचे ये सितारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget