एक्सप्लोरर

सुपरहीरो बनकर आ रहे हैं हर्षवर्धन कपूर, एक्शन पैक्ड फिल्म 'भावेश जोशी' का टीजर देखें

टीजर में हर्षवर्धन कपूर का चेहरा नहीं दिखाया गया है बल्कि उस पर मास्क लगा हुआ है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का नाम है 'भावेश जोशी सुपरहीरो' जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस फिल्म में एक कॉमन मैन की कहानी है जो कुछ परिस्थितियों की वजह से लोगों के लिए सुपरमैन बन जाता है और सच्चाई के लिए लड़ता है. टीजर में हर्षवर्धन कपूर का चेहरा नहीं दिखाया गया है बल्कि उस पर मास्क लगा हुआ है. 1 मिनट 25 सेकेंड का ये टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है.

इस टीजर में डायलॉग है, ''हीरो पैदा नहीं होता बनता है. वो झूठ से बनी दुनिया में सच बोलने की क्रांति करता है. काली दुनिया में रोशनी बनकर वापस आता है. सौ बार मरकर भी वापस आता है सिर्फ ये बताने कि बुराई चाहें कितनी भी ताकतवर हो अच्छाई को कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए. बस लड़ता है सच्चाई के लिए, इंसाफ के लिए...''  इससे पता चलता है कि ये सुपरहीरो लोगों के लिए लड़ता है. सुपरहीरो बनकर आ रहे हैं हर्षवर्धन कपूर, एक्शन पैक्ड फिल्म 'भावेश जोशी' का टीजर देखें हर्षवर्धन कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्जिया' के साथ करियर की शुरुआत की थी. अब उनकी दूसरी फिल्म ही जाने माने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी के साथ है जो इससे पहले ‘उड़ान’ और ‘लुटेरा’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और अभय कोरान ने मिलकर लिखा है. टीजर रिलीज के बाद लगातार इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. शूटिंग से पहले ही ये फिल्म कास्ट को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है. पहले भावेश जोशी के किरदार के लिए इरफान खान चुने गए थे लेकिन वो इसका हिस्सा नहीं बन सके. इसके बाद इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री हुई. कुछ दिनों तक उन्होंने इस किरदार के लिए मेहनत भी की लेकिन फिर कुछ कारण वश वो इस फिल्म को नहीं कर पाए. इसके बाद इस फिल्म के लिए हर्षवर्धन कपूर को चुना गया.
हर्षवर्धन कपूर ने कुछ दिनों पहले बताया कि इस फिल्म को शूट करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा. उन्होंने कहा, "मुंबई में खासकर गर्मियों में एक्शन फिल्म की शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है. हमने ईमानदारी और जुनून के साथ काम किया. मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी. फिल्म यूनिट से जुड़े लोगों ने न्यूनतम संसाधनों में फिल्म निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है." इस फिल्म की शूटिंग को पूरा करने में करीब दो साल लगे हैं. इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2016 में शुरू हुई थी और इस साल अप्रैल 16 को इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है. शूटिंग खत्म होने के बाद हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की.
आम लोगों को ही नहीं बॉलीवुड सितारों को भी इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आया है. हर्षवर्धन कपूर के पापा अनिल कपूर ने लिखा, '' ‘हीरो वो होता है जो बस लड़ता रहे, सच्चाई के लिए इंसाफ के लिए.'' तो वहीं सोनम ने भी तारीफ की. फिल्म ‘मिर्जिया’ में हर्षवर्द्धन कपूर के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस सैय्यामी खेर ने लिखा- ''बहुत ही शानदार है. मुझे 'उड़ान' और 'लुटेरा' भी पसंद है और इसे देखकर लग रहा है कि यह भी उसी लिस्ट में शामिल हो जाएगी. हर्षवर्द्धन मुझे तुम्हारे काम और समर्पण पर गर्व है.'' ये फिल्म 25 मई को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. यहां क्लिक करके देखें टीजर-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget